1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिना किसी नुकसान के हल्दी से सफ़ेद बाल होंगे काले, जानें इस्तेमाल का तरीका?

बिना किसी नुकसान के हल्दी से सफ़ेद बाल होंगे काले, जानें इस्तेमाल का तरीका?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 13, 2024 06:32 am IST,  Updated : Mar 13, 2024 06:32 am IST

हल्दी आपके बाल के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद कॉपर, आयरन और अन्य औषधीय गुण आपके सफेद बालों कि छुट्टी कर देते हैं हल्दी से बाल काले करने के लिए आप इसका हेयर मास्क और डाई भी बना सकते हैं.

Turmeric Hair care- India TV Hindi
Turmeric Hair care Image Source : SOCIAL

कम उम्र में ही बालों का झड़ना और फिर उम्र से पहले ही उनका सफ़ेद होना इन दिनों एक आम समस्या है। ऐसे में लोग अपने बालों को काला करने के लिए डाई या फिर कलर का इस्तेमाल करते हैं। आज की युवा पीड़ी बालों के सफ़ेद होने को लेकर काफी चिंचित है। मानसिक तनाव और बढ़ते स्ट्रेस की वजह से हमारे जीवनशैली में कई बदलाव चुके हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही लोगों के बाल सफ़ेद हो जाते हैं। बालों को वापस से काला करने के लिए लोग कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है. ऐसा करने से बालों से सफेदी तो चली जाती है लेकिन आपके बाल बहुत ज़्यादा डैमेज हो जाते हैं और धीरे धीरे तेजी से झड़ने लगते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके हेयर पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट ना हो और वे काले भी हो जाए तो हल्दी के इस घरेलू नुस्खे को आज़माएँ.

हल्दी आपके बाल के लिए बेहद फायदेमंद है इसमें मौजूद कॉपरआयरन और अन्य औषधीय गुण आपके सफेद बालों कि छुट्टी कर देते हैं हल्दी से बाल काले करने के लिए आप इसका हेयर मास्क और डाई भी बना सकते हैं

ऐसे करें नेचुरली डाई तैयार

सबसे पहले एक पैन मेंचम्मच सरसों का तेल डालेंगे। उसके बात उसमेचम्मच हल्दी डालेंगे और उसे अच्छी तरह पकाएंगे। अब हल्दी को एक बॉल में निकालेंगे और अब पकी हुई हल्दी में 1 चम्मच कॉफी मिलाएंगे। इसके बाद उसमे 2 विटामिन का कैप्सूल और आधा नीम्बू का रस मिलाएंगे। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद अपने बाल को धोएँ। ऐसा करने से आपके बाल एकदम काले हो जाएंगे।

झड़ते बालों का दुश्मन है हिबिस्कस फ्लॉवर, ऐसे करें इस्तेमाल; जड़ से मजबूत होंगे Damage Hair

स्किन एलर्जी और रैशेज से छुटकारा दिलाने में ये नुस्खे हैं कारगर, आज़माते ही मिलेगी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।