1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस मौसम खूब मिल रहा है ये फल, इन 3 समस्याओं वाले लोग फटाफट खा लें

इस मौसम खूब मिल रहा है ये फल, इन 3 समस्याओं वाले लोग फटाफट खा लें

 Published : Feb 19, 2024 09:05 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 09:05 pm IST

Strawberry benefits in hindi: ये मौसम स्ट्रॉबेरी का है और इस मौसम में इस फल को जरूर खा लेना चाहिए। ये फल कई विटामिन से भरपूर है जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

strawberry- India TV Hindi
strawberry Image Source : SOCIAL

Strawberry benefits in hindi: स्ट्रॉबेरी इस मौसम में आपको खूब मिल जाएंगी। ये एक ऐसा फल है जो कि लो कैलोरी, लो शुगर और हाई वॉटर कॉन्टेंट वाला है। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम आते हैं। पहले तो ये ऑक्सीडेटिव तनाव कम करता है और फिर 

सूजन कम करने में मददगार है। फिर ये आपके खून में लिपिड प्रोफाइल में सुधार करता है और एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। इसके अलावा कई कारण हैं जिसकी वजह से आपको स्ट्रॉबेरी खाना चाहिए।

इन 3 समस्याओं वाले लोग खाएं स्ट्रॉबेरी

1. डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीज में आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। ये असल में लो जीआई वाला फल है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी ग्लूकोज के पाचन को धीमा कर देती है और कार्ब युक्त भोजन के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन दोनों में स्पाइक्स को कम करती है। इस प्रकार, स्ट्रॉबेरी मेटाबोलिक सिंड्रोम और टाइप 2 मधुमेह को रोकने के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकती है।

चीन से लुप्त हो रहे हैं गधे, इनकी स्किन से बनाई जा रही है एनीमिया और फर्टिलिटी की दवा

2. ऑस्टियोपोरोसिस में फायदेमंद

ऑस्टियोपोरोसिस में स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों में सूजन को दूर करता और फिर हड्डियों की इन समस्याओं से बचाता है।  तो इसका पोटेशियम और मैग्निशियम हड्डियों के लिए फायदेमंद है और इसको बाकी इंफ्लेमेटरी बीमारियों में भी फायदेमंद माना जाता है। 

Constipation
Image Source : SOCIALConstipation

दिखने लगे शरीर में ये लक्षण तो बंद कर दें Vitamin C, ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदेह!

3. कब्ज में फायदेमंद

कब्ज में स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत फायदेमंद है। ये फाइबर और विटामिन सी से भरपूर है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। ये मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है और बॉवेल मूवमेंट को तेज करने में मददगार है। इस प्रकार से ये कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है। साथ ही ये हाइड्रेटिंग भी है जो कि शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है और फिर आंतों से गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इस प्रकार से कब्ज में ये फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।