1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस चीज के मात्र एक चम्मच से तुरंत कंट्रोल हो जाएगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, आप भी अपना कर देखें

इस चीज के मात्र एक चम्मच से तुरंत कंट्रोल हो जाएगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, आप भी अपना कर देखें

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 23, 2022 09:27 am IST,  Updated : Mar 23, 2022 09:27 am IST

अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है।

uric acid- India TV Hindi
uric acid Image Source : FREEPIK

Highlights

  • अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है
  • इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट , एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं

अजवाइन हर किचन में आसानी से मिल जाती हैं। यह सिर्फ व्यंजन में ही स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाती है। आमतौर पर अजवाइन का स्वाद तीखा और कड़वा होता है, लेकिन इसका सेवन करने से आप कई तरह की खतरनाक बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

आजकल बुजुर्ग हों या फिर युवा ज्यादातर जिस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं उसमें एक बीमारी यूरिक एसिड भी है। अजवाइन से आप इस समस्या से भी राहत पा सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने का काम करता है। चलिए जानते हैं कैसे अजवाइन की मदद से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है-

डायबिटीज को नियंत्रित करने में कैसे कारगर है अजवाइन?

अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड के अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट , एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 

यूरिक एसिड पेशेंट अजवाइन का ऐसे करें इस्तेमाल
यूरिक एसिड से पीड़ित व्यक्ति रोजाना एक गिलास खाली पेट अजवाइन का पानी पिएं। बस आप सोने से पहले एक गिलास में एक चम्मच अजवाइन डालकर रातभर उसे रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इसके अलावा आप चाहें तो अजवाइन के साथ अदरक को मिलाकर भी खा सकते हैं। ये दोनों ही नुस्खे कारगर हैं। 

अजवाइन का सेवन करने के अन्य फायदे-

पेट से संबंधित दिक्कतें होती हैं दूर-
अगर आप एसिडिटी और कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो अजवाइन आपको फायदा करेगी। इसमें एंटीस्पास्मोडिक और कर्मिनेटिव गुण होते हैं जो इन दोनों समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। 

जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम-
अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो उसमें भी अजवाइन कारगर है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से भी आराम दिलाने में सहायता करते हैं। 

इन्फेक्शन से करती है बचाव-
अजवायन में एंटी बैक्टीरिया के तत्व मौजूद होते हैं। यही एंटी बैक्टीरिया तत्व शरीर को सर्दी जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचाने में सहायता करते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।