1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस पेड़ के तने से निकलने वाला दूध है कई समस्याओं का इलाज, ल्यूकोरिया से लेकर लूज मोशन तक में लाभकारी

इस पेड़ के तने से निकलने वाला दूध है कई समस्याओं का इलाज, ल्यूकोरिया से लेकर लूज मोशन तक में लाभकारी

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 06, 2023 08:50 am IST,  Updated : Jun 06, 2023 08:50 am IST

गूलर के दूध के फायदे: गूलर के पेड़ का आयुर्वेद और हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ये न सिर्फ पूजा पाठ में इस्तेमाल होता है, बल्कि ये कई समस्याओं का इलाज भी है।

Gular_benefits- India TV Hindi
Gular_benefits Image Source : SOCIAL

गूलर के दूध के फायदे:  गूलर के पेड़ का आयुर्वेद में कई प्रकार से इस्तेमाल बताया गया है। गूलर के फल, छाल और दूध से कई बीमारियों का इलाज (Health Benefits Of Gular) किया जाता है। ये एक्ने, पित्त दोष और पेशाब से जुड़ी कई समस्याओं में काम आ सकता है। आज हम सिर्फ गूलर के दूध की बात करेंगे। दरअसल, गूलर का दूध (gular ka doodh)इसके तने से निकलता है।  इसके इस्तेमाल से कई प्रकार की समस्याओं में कमी लाई जा सकती है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गूलर के दूध के फायदे-Gular ka doodh peene ke fayde

1. ल्यूकोरिया में-Gular ka doodh for vaginal discharge

ल्यूकोरिया में आप गूलर के दूध को मिश्री के पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट लें। इससे ल्यूकोरिया जो कि वजाइनल डिस्चार्ज और सफेद पानी आने की समस्या है, इसमें कमी आ सकती है। इसके अलावा पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में आप शहद के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। 

इस बीमारी के चलते अंग-अंग में जमा हो जाता है पानी, गुब्बारे की तरह फूल जाता है शरीर

2. लूज मोशन में-Gular ka doodh for loose motion 

लूज मोशन में इसका सेवन कारगर है। आपको करना ये है कि दूध में बताशा पका लें, इसके ऊपर से गूलर का दूध मिलाएं और इस दूध को दिन भर में तीन बार पीकर खत्म करें। ये दस्त की समस्या पर लगाम लगाएगा।

piles_remedies
Image Source : SOCIALpiles_remedies

3. बवासीर में गूलर के दूध-Gular ka doodh for piles

छाछ में गूलर का दूध मिलाकर इसका सेवन करना, मल त्याग को आसान बनाने में मददगार है। ये बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और पेट के काम काज को बेहतर बनाता है। इस प्रकार से ये बवासीर की समस्या में कमी ला सकता है। 

Diabetes में शुगर कम होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, मिनट भर में करें ये उपाय

4. घाव पर लगाएं गूलर का दूध-Gular ka doodh for injuries 

गूलर का दूध, घाव पर लगाने से इस ठीक करने में मदद मिलती है। आपको करना ये है गूलर के दूध को हल्का सा हल्दी में मिलाएं और फिर इसे अपने घाव पर लगाएं। थोड़ी देर इसे ऐसे ही छोड़ दें। दिनभर में आप इसचीज को तीन पर करें। घाव की हीलिंग में तेजी आती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।