1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वायरल ने जकड़ लिया है शरीर, उपचार के लिए जरूर अपनाएं दादी-नानी के असरदार घरेलू नुस्खे

वायरल ने जकड़ लिया है शरीर, उपचार के लिए जरूर अपनाएं दादी-नानी के असरदार घरेलू नुस्खे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 21, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 12:19 pm IST

बदलते मौसम में अक्सर लोग वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। आइए वायरल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने वाले कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

वायरल का रामबाण इलाज- India TV Hindi
वायरल का रामबाण इलाज Image Source : FREEPIK

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो बदलते मौसम में आपको वायरल इंफेक्शन होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। इस मौसम में कई लोग वायरल इंफेक्शन का शिकार बन रहे हैं। वायरल इंफेक्शन की वजह से आपकी बॉडी बहुत ज्यादा थकावट महसूस करने लगती है। हालांकि, दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खे वायरल इंफेक्शन को दूर भगाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगी अदरक वाली चाय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायरल इंफेक्शन की वजह से आपको खांसी, जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप वायरल इंफेक्शन से जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो आप अदरक वाली चाय पी सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक वाली चाय को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है।

वायरल इंफेक्शन की छुट्टी करे गिलोय

आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। गिलोय में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर वायरल इंफेक्शन की छुट्टी करने में कारगर साबित हो सकते हैं। वायरल इंफेक्शन से जल्दी राहत पाने के लिए गिलोय से बना काढ़ा पीना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही दिनों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

असरदार साबित होगा हल्दी वाला दूध

हल्दी वाले दूध में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि पुराने जमाने से वायरल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती रही है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में सोने से पहले गर्म या फिर गुनगुने हल्दी वाले दूध का सेवन किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।