1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 1 महीने तक 10 हजार कदम चलने से कितने दिन में वजन कम होगा, रोज कितनी कैलोरी बर्न होगी?

1 महीने तक 10 हजार कदम चलने से कितने दिन में वजन कम होगा, रोज कितनी कैलोरी बर्न होगी?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 12, 2024 07:48 am IST,  Updated : Jun 12, 2024 07:48 am IST

10000 Steps For Weight Loss: वजन घटाने के लिए एक्सपर्ट्स रोज 10 हजार कदम चलने की सलाह देते हैं। जानिए इससे एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न होती हैं और 1 महीने तक दस हजार स्टेप्स चलने पर कितने दिन में वजन कम होगा?

Walking - India TV Hindi
Walking Image Source : FREEPIK

वजन घटाने के लिए कहा जाता रहा है कि दिनभर में आपको 10 हजार कदम जरूर चलने चाहिए। इससे फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है और मोटापा कम होता है। इन दिनों 10000 कदम चलने का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है। लेकिन क्या वाकई रोज सिर्फ दस हजार कदम चलकर वजन कम किया जा सकता है। एक दिन में 10 हजार कदम चलने में कितनी कैलोरी बर्न होती है और लगातार एक महीने तक 10000 कदम चलते हैं तो कितने दिनों में वेट लॉस होगा। जानिए पूरी डिटेल।

10 हजार कदम से 1 महीने में कितना वजन कम हो सकता है?

जनरल ऑफ क्लीनिकल मेडिसिन के मुताबिक, औसतन 10 हजार कदम चलने से आप एक दिन में करीब 300-500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। अगर एवरेज निकाला जाए तो आप डेली 350 कैलोरी बर्न करते हैं। जब आप लगातार 30 दिन तक इसतनी कैलोरी बर्न करते हैं। तो इससे 10,500 कैलोरी बर्न हो सकती हैं। शरीर का 1 पाउंड वजन लगभग 3,500 कैलोरी के बराबर होता है। इस तरह आप करीब 3 पाउंड वजन कम कर सकते हैं। यानि आप एक किलो वजन आसानी से कम कर सकते हैं।

कैसे पूरे करें रोजाना 10 हजार कदम 

इसके लिए जरूरी है कि आप करीब 5-6 हजार कदम सुबह या शाम को वॉक, जॉगिंग और रनिंग से पूरे कर लें। इसके लिए 40-45 मिनट की ब्रिस्क वॉक काफी है। इसके बाद दिनभर में 10,000 कदम पूरे करने का लक्ष्य रखें। फोन पर बात करते वक्त चलें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करें। दिन के तीनों मील के बाद कुछ देर वॉक करें। ऑफिस में हर 1 घंटे पर एक राउंड लगाएं। सोने से पहले 15 मिनट वॉक कर लें। सामान खरीदने के लिए पैदल चलकर जाएं। इस तरह आप दिनभर में 10 हजार कदम पूरे कर सकते हैं।

रोज 10 हजार स्टेप चलने के फायदे

जब आप रोजाना 10 हजार स्टेप चलते हैं तो इससे वजन तेजी से कम होने लगता है। इससे आपके पूरे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मोटापा कम होता है। हार्ट हेल्दी रहती है। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। पाचन क्रिया तेज होती है। डाइजेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। शरीर में गर्मी पैदा होती है और तेजी से कैलोरी बर्न होती हैं। नींद में सुधार आता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।