1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 30 मिनट पैदल चलने से ठीक होती हैं ये 5 बीमारियां, आज से करें शुरुआत

30 मिनट पैदल चलने से ठीक होती हैं ये 5 बीमारियां, आज से करें शुरुआत

 Published : Jun 11, 2023 07:17 am IST,  Updated : Jun 11, 2023 07:17 am IST

मॉर्निंग वॉक के अनगिनत फायदे (walking benefits) हैं, इससे शरीर के साथ दिमाग भी हेल्दी होता है। पैदल चलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे कई तरह की बीमारियां ठीक होती हैं।

walking benefits in hindi- India TV Hindi
walking benefits in hindi Image Source : FREEPIK

Health Benefits Of Walking: सुबह के समय वॉक करने से शरीर स्वस्थ रहता है। पैदल चलने से शरीर की कई गंभीर बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। लेकिन आपको ये ध्यान में रखना होगा कि एक दिन मॉर्निंग वॉक कर ली और फिर 3 दिन का ब्रेक ले लिया तो इससे कोई लाभ नहीं होने वाला। जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन खाने की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही शरीर में मौजूद अंगों को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज और वॉक की जरूरत होती है। अगर आपको एक्सरसाइज करना ज्यादा पसंद नहीं है या आपके पास इतना समय नहीं है कि आप एक्सरसाइज कर सकें तो सुबह 30 मिनट पैदल चलने का रुटीन बना लीजिए।

सुबह के समय अगर आप हर दिन 30 मिनट वॉक करते हैं तो इससे आपके शरीर की कई गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं। मार्निंग वॉक से शरीर के किसी एक हिस्से को लाभ (Paidal Chalne Ke Fayde) नहीं पहुंचता है बल्कि पूरा शरीर ही स्वस्थ रहता है।

30 मिनट पैदल चलने के फायदे-health benefits of 30 minutes morning walking

हार्ट रहेगा हेल्दी

अगर आप सुबह के समय वॉक करते हैं तो आपके शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और आपका दिल हेल्दी रहता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

30 मिनट की वॉक से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को हर दिन वॉक करना चाहिए।

वॉक से वजन होगा कम

रोजाना 30 मिनट की वॉक से आप अपना बढ़ता वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं। वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद है वॉक

डायबिटीज के शिकार लोगों को कम से कम 30 मिनट सुबह जरूर पैदल चलना चाहिए। अगर आप अच्छी डाइट के साथ वॉक करेंगे तो आपको लाभ होगा।

जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा

अगर आप जोड़ों को दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आप हर दिन 30 मिनट वॉक जरूर करें। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।