1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस विटामिन की कमी कहीं नसों पर पड़ न जाए भारी! शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से हो जाएं सावधान

इस विटामिन की कमी कहीं नसों पर पड़ न जाए भारी! शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से हो जाएं सावधान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 04, 2024 06:58 am IST,  Updated : Oct 04, 2024 07:07 am IST

शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आइए विटामिन बी12 की कमी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

Vitamin B12 Deficiency Symptoms- India TV Hindi
Vitamin B12 Deficiency Symptoms Image Source : FREEPIK

शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी पैदा होने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं घेर सकती हैं। अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पैदा नहीं होने देना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी12 आपकी सेहत को दमदार बनाए रखने के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? विटामिन बी12 की कमी से आपका ब्रेन और नर्वस सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

  • थकान-कमजोरी महसूस होना- अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है या फिर आपको अपने शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो रही है तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए।

  • मुंह में छाले- जीभ पर सूजन या फिर रेडनेस और मुंह में बार-बार छाले पैदा होने की समस्या विटामिन बी12 की डेफिशिएंसी की तरफ इशारा कर सकती है।

  • हाथ-पैर में झनझनाहट महसूस होना- अगर आपके हाथों और पैरों में झनझनाहट महसूस हो रही है, तो आपके शरीर में इस विटामिन की कमी हो सकती है। इस लक्षण को इग्नोर करना नर्वस सिस्टम पर भारी पड़ सकता है।

  • सांस लेने में दिक्कत- चक्कर आने की समस्या या फिर सांस लेने में दिक्कत महसूस होना विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

  • कमजोर याददाश्त- विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपके दिमाग की फंक्शनिंग पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बार-बार भूल जाने की समस्या भी इसी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकती है।

अगर आपको अपने शरीर में एक साथ ये सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको बिना देरी किए तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में विटामिन बी12 से भरपूर खाने की चीजों को शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए। शरीर में पैदा हुई इस विटामिन की कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।