1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए सोने से पहले करें इस ड्रिंक का सेवन, जल्द ही पाएं फ्लैट टमी

वजन कम करने के लिए सोने से पहले करें इस ड्रिंक का सेवन, जल्द ही पाएं फ्लैट टमी

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 22, 2022 08:25 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 08:26 pm IST

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो वजन कम करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट का पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा वेट लॉस के लिए इस ड्रिंक को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

weight loss drink- India TV Hindi
weight loss drink Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • औषधीय गुणों से भरपूर तेज पत्ता ऐसे करेगा वजन कम
  • वजन कम करने के लिए सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक

आज के समय में बढ़े हुए वजन से अधिकतर लोग परेशान हैं। बढ़ा हुआ वजन जहां एक ओर देखने में अच्छा नहीं लगता है वहीं दूसरी ओर कई बीमारियों को भी दावत देता है। मोटापे से पीड़ित लोगों को कैंसर, डायबिटीज और दिल के रोग सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी अधिक होता है। ऐसे में अक्सर लोग मोटापा से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न तरह की दवाओं के साथ-साथ केमिकल युक्त चीजों का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि इससे आपके अनुसार की फायदा मिले।

एक्सपर्ट की मानें तो वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी आदतें अपनाएं। अपने खान पर हेल्दी प्रोटीन डाइट के साथ खूब पानी पिएं। रोजाना एक्सरसाइज, मेडिटेशन, योग आदि करें। इसके अलावा आप चाहे तो वजन कम करने के लिए डाइट में इस घरेलू नुस्खा को भी शामिल कर सकते हैं। इससे आपका वजन तो कम होगा । इसके साथ ही आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करने के साथ पूरा स्वास्थ्य भी सही रहेगा। जानिए इस स्पेशल ड्रिंक के बारे में।

वेट लॉस ड्रिंक बनाने का तरीका

एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबालें और उसमें 2 तेजपत्ता डालकर दें। इसके बाद करीब 5 मिनट उबालने के बाद इसे छान लें और गुनगुना इसका सेवन करें।

कैसे करें इस ड्रिंक का सेवन

तेज पत्ते का ये पानी आप रात को सोने से पहले करें। आप चाहे तो डिनर के आधा से एक घंटे बात कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जब भी इसका सेवन करें उस समय ये हल्का गर्म होना चाहिए।

वजन कम करने में कैसे मदद करेंगी ये ड्रिंक?

तेज पत्ता शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके साथ ही यह यूरिक एसिड, ब्लड शुगर को भी कम करने में मदद करता है।  

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेद की जानकारी के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इसके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।