1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए करें ये 5 सब्जियों का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

सर्दियों में तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए करें ये 5 सब्जियों का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2020 12:17 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 12:32 pm IST

अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में भी आपका वजन कंट्रोल में रहे और आपके वजन कम करने की कवायद जारी रहे तो आपको अपनी डाइट में इन मौसमी सब्जियों को शामिल करना होगा। इससे आपके मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहेगा और वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

सर्दियों में तेजी से वजन कम करेंगे ये 5 फूड्स, बस ऐसे सेवन कर पाएं फ्लैट टमी- India TV Hindi
सर्दियों में तेजी से वजन कम करेंगे ये 5 फूड्स, बस ऐसे सेवन कर पाएं फ्लैट टमी Image Source : INSTAGRAM/MIDATLANTICPERMANENTEMEDICINE

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होती है जो वजन घटाने के मिशन में लगे होते हैं। क्योंकि सर्दियो में भूख ज्यादा लगती है और तला भुना भी खूब खाया जाता है। ऐसे में वजन कम करने की कोशिशों पर पानी फिर जाता है औऱ लोगों का वजन बढ़ जाता है।

अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में भी आपका वजन कंट्रोल में रहे और आपके वजन कम करने की कवायद जारी रहे तो आपको अपनी डाइट में इन मौसमी सब्जियों को शामिल करना होगा। इससे आपके मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहेगा और वजन भी कंट्रोल में रहेगा। ये सब्जियां आपकी सेहत को हरा भरा रखेंगी,चेहरे पर चमक कायम रहेगी और सभी तरह के विटामिन्स आपको मिलते रहेंगे। 

सर्दियों में तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो करें इन 5 फूड्स का सेवन, पेट की चर्बी भी हो जाएगी कम

गाजर 

सबसे पहले गाजर की बात करते हैं, सर्दियों में गाजर बहुत काम की सब्जी है। एक कटोरी कटी हुई गाजर में मात्र 50 कैलौरी होती है। यह फैट बर्न करने में कारगर है। इतना ही नहीं गाजर में बीटा कैरोटीन होता है जिससे शरीर में विटामिन ए का निर्माण होता है। इसके अलावा गाजर में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है और इसी वजह से गाजर पाचन क्रिया भी बेहतर करती है। आप सर्दियों में गाजर की सब्जी, गाजर का सलाद और गाजर का टेस्टी सूप पी सकते हैं। हालांकि गाजर का हलवा भी सर्दियों में खूब खाया जाता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपके वजन कम करने के मिशन में रुकावट पैदा कर सकता है।

हरी मटर
Image Source : INSTAGRAM/REBECCA_CHALAIहरी मटर

मटर 

हरी मटर सर्दियों में आपकी थाली में चार चांद लगा देती है। मटर में जीरो परसेंट कोलेस्ट्रोल होता है जिससे इसका काफी फायदा होता है। इसमें वसा भी कम होती है और फाइबर की भरपूर मात्रा इसे हैल्दी सब्जी का दर्जा देती है। मटर को किसी भी सब्जी में डालिए आपकी सब्जी का टेस्ट बढ़ जाएगा। मटर को सब्जी के साथ साथ इसका सूप भी बहुत फायदा करता है। इसे पुलाव में डालकर भी खा सकते हैं। 

ये पांच गलतियां बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर का लेवल, तुरंत राहत चाहिए तो फॉलो करें ये टिप्स

मूली

मूली के पराठें तो आप सर्दियों में खाते ही होंगे। मूली में नाम मात्र की कैलोरी होती है और इसमें मौजूद ढेर सारा फाइबर शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। मूली खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे आपको शरीर को पूरा पोषण मिलता है और इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती। सर्दियों में बार बार लगने वाली भूख को रोकने के लिए मूली फायदेमंद है। 

पालक
Image Source : INSTAGRAM/REDOTTERFARMSपालक

पालक/मेथी

पालक और मेथी हरी पत्तेदार सब्जियां इतनी लाभदायक हैं कि इन्हें सलाद और सब्जी के रूप में सेवन करने पर आपके शरीर को ढेरों फायदे होंगे। इनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। कार्बोहाइड्रेट्स बेहद कम और इनके भीतर आपके शरीर को डीटॉक्स करने के सारे गुण हैं। पालक मेथी में फाइबर के साथ साथ विटामिन ए, सी और के भी हैं और इसमें मैग्नीशियम, आयरन भी हैं। जिनके भीतर खून की कमी होती है वो सर्दियों में पालक मेथी का सेवन करके खून बढ़ा सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से वजन कंट्रोल में रहेगा।

तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए बस फॉलो करे ये टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

चुकंदर

चुकंदर को खून बढ़ाने वाली सब्जी कहा जाता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप मोटे हो जाएंगे। इसमें फैट न के बराबर होता है। इसका भरपूर फाइबर आपके पेट को भरा रखेगा यानी आप चुटर पुटर चीजें ज्यादा नहीं खा पाएंगे। चुकंदर में आयरन, मेग्नीशियम और कई विटामिन्स हैं जो आपके वजन को बढ़ने नहीं देंगे और खून बढाने में मदद करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।