1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये पांच गलतियां बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर का लेवल, तुरंत राहत चाहिए तो फॉलो करें ये टिप्स

ये पांच गलतियां बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर का लेवल, तुरंत राहत चाहिए तो फॉलो करें ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 12:43 pm IST

हम दैनिक लाइफस्टाइल में हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जो दिखती है छोटी लेकिन सेहत पर सबस ज्यादा असर डालती है। जानिए ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जो आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा देती हैं।

ये पांच गलतियां बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर का लेवल, तुरंत राहत चाहिए तो फॉलो करें ये टिप्स- India TV Hindi
ये पांच गलतियां बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर का लेवल, तुरंत राहत चाहिए तो फॉलो करें ये टिप्स Image Source : INSTAGRAM/EXACTIVE_THAILAND

खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के कारण  तेजी से लोग डायबिटीज की समस्या का शिकार हो रहे है। ऐसे में ब्लड शुगर के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है। आपके द्वारा की गई जरा सी लापरवाही कई बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकती है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट के साथ-साथ रुटीन में काफी बदलाव करना पड़ता है। जानिए ऐसी 5 गलतियों के बारे में जिन्हें ब्लड शुगर के मरीजों को बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। 

डायबिटीज के मरीज न करे ये गलतियां

नाश्ता

दिनभर एनर्जी से फुल रहने के लिए जरूरी है कि आपने ब्रेकफास्ट ठीक ढंग से किया हो। डायबिटीज के मरीजों को तो इस बात का और अधिक ख्याल रखने की जरुरत होती है। कई बार होता है कि हम काम में इतना ज्यादा बिजी हो जाते हैं कि टाइम से ब्रेकफास्ट करना भूल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से   आपका तेजी से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए थोड़ा समय निकालकर समय पर ब्रेकफास्ट जरूर करें।

गुस्से के कारण आ सकता है ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक, स्वामी रामदेव से सीखिए Anger मैनेजमेंट का तरीका

दांतों का ख्याल ठीक से न रखना

आपको बता दें कि अगर आप अपने दांतों का भी ठीक ढंग से ख्याल नहीं रख रहे हैं तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है। इसको लेकर कई रिसर्च की गई। इसके अनुसार खराब मसूड़े ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकते हैं। मसूड़ों के रोग भी टाइप -2 डायबिटीज की शिकायत हैं। मधुमेह रोगियों को नियमित रूप से मसूड़ों की जांच करवाते  रहें। इसके साथ ही ओरल हेल्थ का पूरा ध्यान रखें। 

डाइट
अगर आपका ब्लड शुगर हमेशा बढ़ा रहता हैं तो इसके लिए आपको अपनी डाइट पर भी काफी सुधार करने की जरूरत है। इसलिए जरूरी हैं कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करे जिससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे। 

सर्दी-जुकाम की समस्या से हैं परेशान तो करें इन आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन, कुछ ही देर में मिलेगी राहत
 
समय पर करें जांच
ब्लड शुगर की निरंतर जांच होना बहुत ही जरूरी है। इससे आपको पता चलता रहेगा कि आखिर ब्लड शुगर किस लेवल में है। अगर आपको ब्लड शुगर ज्यादा लग रही हैं तो डॉक्टर को जरूर संपर्क करे। जिससे वह आपकी आसानी से मदद कर पाएं। 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं  ये टिप्स 

  • जामुन के बीज को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी से इसका सेवन करें। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।
  • अंकुरित मेथी और मूंग का सेवन करें। 
  • 1 खीरा,  1 करेला और 1 टमाटर का जूस बनाकर इसे छानकर रोजाना पिएं। इससे भी आपका डायबिटीज कंट्रोल हो जाएगा। 
  • रात को सोने से पहले करें एक गिलास गिलोय के जूस का सेवन करे 
  • मौसमी, संतरा, गन्ना आदि का जूस पीने से बचें। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाएगा। 

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सुबह उठकर जरूर करें ये काम, जल्दी मिलेगा आराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।