1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दी-जुकाम की समस्या से हैं परेशान तो करें इन आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन, कुछ ही देर में मिलेगी राहत

सर्दी-जुकाम की समस्या से हैं परेशान तो करें इन आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन, कुछ ही देर में मिलेगी राहत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2020 11:16 am IST,  Updated : Nov 02, 2020 11:20 am IST

बदलते मौसम के साथ सर्दी-जुकाम की समस्या होना आम बात है। जानिए कैसे आयुर्वेदिक काढ़ा के द्वारा इस समस्या से राहत पाया जा सकता है।

सर्दी-जुकाम की समस्या से हैं परेशान तो इन आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन, कुछ ही देर में मिलेगी राहत- India TV Hindi
सर्दी-जुकाम की समस्या से हैं परेशान तो इन आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन, कुछ ही देर में मिलेगी राहत Image Source : INSTAGRAM/MIDATLANTICPERMANENTEMEDICINE

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोग सर्दी-जुकाम, गले की खराश की समस्या का सामना करते हैं। इसके साथ ही सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में आपके द्वारा की गई जरा सी लापरवाही तुरंत की सर्दी-जुकाम का कारण बन जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको थोड़ी देर में राहत मिलेगी। इसके साथ ही कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। 

इस आयुर्वेदिक काढ़ा में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर में गर्मी बढ़ाता है। जिससे आपको सर्दी-जुकाम आदि की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

गले की खराश से तुंरत चाहिए राहत तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

लौंग-तुलसी का काढ़ा

आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप पानी
  • 2-3 लौंग कूटी हुई
  • 7-7 तुलसी की पत्तियां
  •  थोड़ी सी अदरक
  • 4-5 काली मिर्च

ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा

सबसे पहले पैन में पानी डाल दें। इसके बाद इसमें सभी सामग्रियां डाल दें और धीमी आंच में पकने दें। जब पानी आधा या चौथाई हो जाए तो इसे छान लें और गुनगुना-गुनगुना इसका सेवन करे। 

दुबले-पतले हैं तो कुछ ही दिनों वजन बढ़ा बना देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानें खाने का सही तरीका

अदरक-काली मिर्च का काढ़ा

सामग्री

  • स्वादानुसार गुड़
  • थोड़ी सी चाय पत्ती
  • 2 कप पानी 
  • 1-2 काली तुलसी की पत्तियां
  • 2-3 काली मिर्च
  • 1-2 लौंग पीसी हुई
  • 2-3 छोटी इलायची
  • एक चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक

सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों को निमोनिया से कैसे बचाएं? स्वामी रामदेव से जानिए असरदार उपाय

ऐसे बनाएं काढ़ा
सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद धीमी आंच करके सभी सामग्रियां डाल दें और पकने दें। जब पानी आधा बच जाए तो गैस बंद कर दें और गुनगुना-गुनगुना धीरे-धीरे इसका सेवन करे।  

डिस्कलेमर - ये आयुर्वेदिक नुस्खा है..इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से परिणाम अच्छे निकलते हैं, इसके लिए आयुर्वेदिक डाक्टर से सलाह ले सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।