1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुबले-पतले हैं तो कुछ ही दिनों वजन बढ़ा बना देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानें खाने का सही तरीका

दुबले-पतले हैं तो कुछ ही दिनों वजन बढ़ा बना देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानें खाने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 08:02 pm IST

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में दुर्बलता आ जाती हैं। जिसके कारण तेजी से वजन कम हो जाता है।

दुबले-पतले हैं तो कुछ ही दिनों वजन बढ़ा बना देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानें खाने का सही तरीका- India TV Hindi
दुबले-पतले हैं तो कुछ ही दिनों वजन बढ़ा बना देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानें खाने का सही तरीका Image Source : INSTAGRAM/MOM_WOMBMATES

वजन घटाना जितना मुश्किल होता है। उसी तरह कई लोगों को कम वजन होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कम वजन होने की कारण लोग तो मजाक उड़ाते ही हैं, इसके साथ ही कुपोषण के मरीज  की तरह नजर आते हैं। आज के समय में लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दूं कि यह आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आप चाहे तो इनके बजाय कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। इसके साथ ही आपको चुस्त-दुरुस्त शरीर आसानी से मिल जाएगा। 

अनलॉक 4.0: 7 सितंबर से इन नियमों के साथ करें मेट्रो की सवारी

वजन न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें अनियमित खानपान, अधिक व्रत रखना, तनाव, अधिक एक्सरसाइज करना, हार्मोंस संबंधी विकार, छोटी आंत में किसी तरह की परेशानी, थायराइड आदि हो सकते हैं। आयुर्वेद एक ऐसा उपचार है जो शरीर के दोषों को कंट्रोल करके उन्हें जड़ से खत्म करने में मदद करता है। जानिए वजन बढ़ाने के लिए क्या उपाय करना होगा सही। 

अस्थमा के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, पड़ेगा सेहत पर बुरा असर

वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

केला

आयुर्वेद के अनुसार केला में भरपूर मात्रा में पोषक औप पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो आपका वजन बढ़ाने नें मदद करते हैं। रोजाना 3-4 केले का सेवन करें। इसके अलावा आप चाहे तो दही और केला को एक साथ खा सकते हैं। 

अश्वगंधा
अश्वगंधा में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास गर्म दूध में 2 चम्मच अश्वगंधा का पाउडर डालकर उसका सेवन करें। इससे लाभ मिलेगा। 

इन तीन चीजों को मिलाकर बनाएं देसी काढ़ा, रोजाना सुबह खाली पेट पीने से थुलथुला पेट हो जाएगा अंदर

आम और दूध
आयुर्वेद के अनुसार इन दोनों का सेवन करने से आप अपना वजन तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए दिन में 2-3 बार आम के साथ दूध का सेवन करें। लगातार एक माह ऐसा करने से आप काफी हद तक अपना वजन बढ़ा लेंगे। 

मुलेठी
औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी में विटामिन बी, ई के साथ-साथ फास्फोरस, कैल्शियम, कोलीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सिलिकॉन, प्रोटीन, ग्लिसराइजिक एसिड के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो आपको शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके लिए सुबह और रात के समय एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच मुलेठी डालकर इसका सेवन करें। 

मसूड़ों से निकलने वाले खून और दर्द से छुटकारा दिला देंगे ये घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम

किशमिश
किशमिश  में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर को हल्दी रखने के साथ-साथ वजन बढ़ने में भी मदद करता है। इसके लिए 10 ग्राम किशमिश को 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। रात को सोने से पहले इसे गुनगुना करके इसका सेवन करें।  

कोरोना वायरस: दिल्ली में फिर बिगड़ी स्थिति! अगस्त में 1 दिन में आए रिकॉर्ड नए मामले

जल्दी से लंबाई बढ़ाने के हैं ये शानदार घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

अनलॉक 4.0:  21 सितंबर से कर सकेंगे ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।