1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन तीन चीजों को मिलाकर बनाएं देसी काढ़ा, रोजाना सुबह खाली पेट पीने से थुलथुला पेट हो जाएगा अंदर

इन तीन चीजों को मिलाकर बनाएं देसी काढ़ा, रोजाना सुबह खाली पेट पीने से थुलथुला पेट हो जाएगा अंदर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 10:53 pm IST

हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताएंगे जिसे रोजाना खाली पेट पीने से आपके पेट की चर्बी चंद दिनों में ही पिघलने लगेगी।

Kadha - India TV Hindi
Kadha  Image Source : INSTAGRAM/RASOI909

बाहर निकला हुआ पेट या फिर पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए लोग न जाने क्या क्या करते हैं। ये थुलथुला पेट न सिर्फ आपके शरीर को बेडौल कर देता है बल्कि आप चाहे कितना भी अच्छा कपड़ा क्यों न पहन लें पूरा लुक खराब कर देता है। पेट की बढ़ी हुई चर्बी की वजह खानपान होता है। 

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताएंगे जिसे रोजाना खाली पेट पीने से आपके पेट की चर्बी चंद दिनों में ही पिघलने लगेगी। जानिए क्या है ये देसी काढ़ा और इसे कैसे बनाया जाता है।

दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर फिर बिगड़ने लगी स्थिति!

काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

दो छोटा चम्मच जीरा
दो छोटे चम्मच साबुत धनिया
दो चम्मच सौफ

काढ़ा बनाने का तरीका- इन तीनों चीजों को रात में पानी में भिगो दें। इसके बाद दूसरे दिन सुबह होते ही 5 से 10 मिनट के लिए उसी पानी में खौलाएं जिसमें आपने ये भिगोया था। अब इस पानी को छान लें। जब से पानी हल्का गुनगुना हो जाए तो खाली पेट रोजाना इसे पी लें। इससे आपके पेट की चर्बी जल्द पिघलने लगेगी।

भारत की बढ़ती ताकत से घबराया पाकिस्तान, चीन से खरीदा जिलिन-1 सैटेलाइट डेटा

जानें किसका क्या है फायदा

जीरा 
जीरा मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। आपका मेटाबॉलिज्म जितना ज्यादा मजबूत होगा, पेट की चर्बी उतनी ही जल्दी घटेगी। इसे खाने का फायदा ये भी है कि ये खाना पचाने में मदद करता है।

सौंफ
सौंफ फाइबर युक्त होती है। इसे खाने से पेट भरा रहता है और फाइबर युक्त होने की वजह से भूख भी नहीं लगती है।

साबुत धनिया
साबुत धनिया में विटामिन सी, के और बी होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे रोजाना खाने से पेट की चर्बी कम होती है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

सोने के एक घंटे पहले करें इस ड्रिंक का सेवन, देखें कैसे बटर की तरह पिघलेगी चर्बी

रोजाना सुबह गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये अनगिनत फायदे

डाइटिंग के दौरान भूल कर भी न खाएं ये पांच चीजें, वरना पूरी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

पेट की चर्बी घटाने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा प्याज का रस, बस खाली पेट रोजाना पीएं इस तरह

नाखून चबाने की आदत कही न कर दें आपका पेट खराब, जानिए कैसे पाएं इस समस्या से छुटकारा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।