1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आसानी से वजन घटाने में मददगार होगी ये हाई प्रोटीन डाइट, तेजी से पेट होगा अंदर

आसानी से वजन घटाने में मददगार होगी ये हाई प्रोटीन डाइट, तेजी से पेट होगा अंदर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2021 11:39 am IST,  Updated : Jan 28, 2021 11:40 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार अगर आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करते हैं जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन है तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं।

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, खानपान के कारण अधिकतर लोग मोटापा का सामना कर रहे हैं। बढ़ा हुआ वजन आप कई अन्य बीमारियों का शिकार हो जाते हैं इसके अलावा धीरे-धीरे आत्मविश्वास गिरता जाता है। ऐसे में जरुरी हैं कि समय रहते इसे कंट्रोल किया जाए। तेजी से वजन कम करने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं। इसके साथ-साथ योग का भी सहारा लेते है। ऐसे में अगर आपकी डाइट भी अच्छी होगी तो आपका पूरा शरीर हेल्दी रहेगा। आज के समय में वजन कम करने के लिए हाई प्रोटीन डाइट से अच्छा कुछ नहीं है।

स्वामी रामदेव के अनुसार अगर आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करते हैं जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन है तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं। प्रोटीन डाइट का सेवन करने से आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहेत हैं। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी फिट रखने में मदद करता है।

बिना जिम जाए कैसे पाएं 6 पैक एब्स, स्वामी रामदेव से जानिए घर बैठे दमदार बॉडी पाने का फॉर्मूला

हाई प्रोटीन डाइट सबसे ज्यादा सोया नगेट्स में पाया जाता है। इसे आप कई तरह से खा सकते हैं। जानिए स्वामी रामदेव से इसे बनाने के तरीके।

सोया टिक्की

आज के समय में लोगों को चटपटी आलू की टिक्की खाना बहुत  पसंद है। ऐसे में आप चाहे तो आलू की जगह सोया नट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए कैसे बनाएं सोया टिक्की।

सोया टिक्की बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कटोरी सोया नट्स
  • गाजर
  • खीरा
  • शिमला मिर्च
  • हल्दी
  • अदरक
  • टमाटर
  • लहसुन
  • प्य़ाज
  • सेंधा नमक
  • तलने के लिए गाय का घी

सर्दियों में तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए बस फॉलो करे ये टिप्स

ऐसे बनाएं

सबसे पहले सोया नट्टस को उबालकर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसके साथ ही सभी सब्जियों को बारीक काट लें। अब सोया के पेस्ट में सभी चीजों को मिलाकर टिक्की का आकार दे दें। अब एक पैन या फिर तवा में थोड़ा सा घी डालकर दोनों तरफ से सेंक लें। आपकी सोया टिक्की बनकर तैयार है।

सोया नट्स सलाद

अगर आप घी में तलकर सोया नट्स को नहीं खाना चाहते हैं तो सोया सलाद बना सकते हैं। इसके लिए पानी में डालकर सोया नट्स को उबाल लें। इसके बाद इन्हें छानकर अच्छी तरह से पानी हटा लें। इसे अब एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसके बाद इसमें गाजर, खीरा, शमिला मिर्च, हल्दी, अदरक, टमाटर, लहसुन, प्य़ाज, सेंधा नमक और नींबू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका सलाद बनकर तैयार है। इसका सेवन करे।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें आक की पत्तियों का इस्तेमाल, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम

इन चीजों का भी सेवन कर सकते हैं

  • दूध, दही, पनीर, सोया जैसी चीजें ज्यादा खाएं
  • साबुत अनाज, फल, सब्जियां, बीन्स का सेवन करें
  • किशमिश, बादाम, अखरोट, अंजीर, मुनक्का खाएं
  • अश्वगंधा, शतावर, शीलाजीत, सफेद मूसली का भी सेवन करे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।