1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss: बढ़े वजन को नैचुरल तरीके से घटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी

Weight Loss: बढ़े वजन को नैचुरल तरीके से घटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2021 10:39 am IST,  Updated : May 07, 2021 10:39 am IST

मोटापे के शिकार लोगों में हार्ट, कैंसर, डायबिटीज का जोखिम आती है। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर से यह साबित हो गया है कि कोविड का खतरा दूसरे लोगों के मुकाबले मोटे लोगों को ज्यादा है।

Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, अपने आप कम हो जाएगी चर्- India TV Hindi
Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी Image Source : FREEPIK

वजन कम करने की बात जब आती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में डाइटिंग आती है। उसके बाद ही एक्सरसाइज की बात करते हैं। लेकिन शायद आप इस बात को नहीं जानते हैं कि अचानक से डाइटिंग करने से आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन फिर भी लोग अनहेल्दी वेट लॉस डाइट के पीछे भागते हैं। शरीर की चर्बी घटाने काफी मुश्किल होता है। ऐसा नहीं होता है कि खाते ही आपका वजन तेजी से घटने लगे। इसलिए जरूरी हैं कि आप कुछ सरल और हेल्दी तरीके अपनाएं।

मोटापे के शिकार लोगों में हार्ट, कैंसर, डायबिटीज का जोखिम आती है। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर से यह साबित हो गया है कि कोविड का खतरा दूसरे लोगों के मुकाबले मोटे लोगों को ज्यादा है। इसके साथ ही संक्रमित होने के बाद कई अन्य गंभीर बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं। 

मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे पाएं शरीर के एक्सेस फैट से छुटकारा

आपका वजन जितना अधिक होगा। उतना ही कमजोर आपकी इम्यूनिटी होगी। जिसका असर सीधे आपके लंग्स कैपिसिटी पर पड़ेगा। जिससे शरीर में खून के माध्यम से जाने वाली ऑक्सीजन की कमी होगी। जिससे ब्लड फ्लो औऱ हार्ट पर भी असर पड़ेगा। 

इंग्लैड में हुए रिसर्च के अनुसार नॉमर्ल  लोगों के मुकाबले मोटे लोगों की डेथ रेट दोगुना है। अगर इसमें हार्ट और डायबिटीज के मरीजों को मिला दें तो यह आंकड़ा और भी खतरनाक हो जाएगा।  ऐसे में जरूरी है कि वजन कम कर हेल्दी रखें। स्वामी रामदेव से जानिए किन योगासनों के अलावा आयुर्वेदिक उपायों के द्वारा वजन कम कर सकते हैं। 

फेफड़ों को रखना चाहते है मजबूत, बस तुलसी में ये 5 चीजें मिलाकर ऐसे करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

  • रोजाना खाली पेट 2 चम्मच गौधन अर्क लें। आप चाहे तो इसमें 1 चम्मच शहद मिला  सकते हैं। 
  • खाली पेट अश्वगंधा की 2- 3 पत्ते खा लें। इससे भी वजन कम होगा। 
  • मेधोहर वटी 2 गोली और त्रिफला गुग्गुल की 2 गोली गर्म पानी के साथ खाली पेट ले लें। 
  • त्रिफला का पानी या नींबू पानी पिएं।
  • दिनभर नॉर्मल पानी की बजाय गर्म पानी पिएं

बढ़ने लगी है शरीर में पानी की जरूरत, डेली डाइट में शामिल करें ये फूड्स

  • लौकी का कल्प करें। इसमें आप जूस, सूप और सब्जी शामिल करे। 
  • अनाज खाना थोड़े दिनों के लिए बंद कर दें।
  • जब भी आपको भूख लगे तो तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी का सेवन करे।
  • गाय का दूध, घी खाएं। 
  • लौकी के जूस में आंवला, पुदीना, धनिया डालकर जूस निकाल लें। इसके बाद थोड़ा सा नींबू डालकर इसका सेवन करे। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।