1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस सब्जी को खाकर कंट्रोल में रह सकती है आपकी डायबिटीज, खाने से पहले जानें फायदे

इस सब्जी को खाकर कंट्रोल में रह सकती है आपकी डायबिटीज, खाने से पहले जानें फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 04:00 pm IST

अगर आप डायबिटीज की बीमारी से परेशान हैं तो, इस सब्जी का सेवन किया जा सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं।

diabetes- India TV Hindi
diabetes Image Source : FREEPIK

आज के समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यह आपके खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते होता है। समय पर इसका इलाज होना भी जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ चीजों का सेवन मना होगा है।  लेकिन कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिसे आप रोजाना खा सकते हैं। तो, ऐसी ही एक सब्जी है शलजम। शलजम में कैल्शियम, विटामिन, मैगनीशियम और फाइबर आदि पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके अनेक फायदे विस्तार से।

डायबिटीज में शलजम खाने के फायदे-benefits of turnip in diabetes in hindi

1.  लो शुगर वाला है शलजम

 शलजम में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है और फाइबर ज्यादा होता है। इससे शरीर में शुगर नहीं बढ़ता और डायबिटीज के लक्षण कंट्रोल में रहते हैं। साथ ही ये पेट में शुगर मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

turnip
Image Source : FREEPIKturnip

इस पेड़ के तने से निकलने वाला दूध है कई समस्याओं का इलाज, ल्यूकोरिया से लेकर लूज मोशन तक में लाभकारी 

2. इम्यून सिस्टम मजबूत करता है 

शलजम में विटामिन, कैल्शियम,फाइबर और मैगनीशियम पाए जाते हैं। यह विटामिन सी से भी भरपूर है। शलजम खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, ब्लड वेसेल्स कोसही करता है और आपको दिल की बीमारियों से बचाता है। 

बच्चों में भी तेजी से बढ़ रहा है मोटापा, स्वामी रामदेव ने बताया इस समस्या से कैसे निपटें

3. मोटापा को कम करता है

शलजम में 90 प्रतिशत तक पानी रहता है। इसमें मौजूद पानी और फाइबर शरीर से टोक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।इसमे फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और यह लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है। भोजन के बीच ज्यादा खाने की संभावना को कम करता है। इस तरह ये डायबिटीज को बैलेंस करने में मदद करता है।

 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।