1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तरबूज खाने के क्या-क्या फायदे हैं? जानें इस फल को डाइट प्लान में शामिल करने का सही तरीका

तरबूज खाने के क्या-क्या फायदे हैं? जानें इस फल को डाइट प्लान में शामिल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 25, 2025 11:17 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 11:32 pm IST

गर्मियों के मौसम में कई लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं?

सेहत के लिए फायदेमंद तरबूज- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद तरबूज Image Source : FREEPIK

गर्मियों में तरबूज खाकर आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बनने से बच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज में लगभग 90% पानी होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों के मौसम में इस फल को डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह देते हैं। तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, थायमिन, फॉस्फोरस और लाइकोपीन जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

रेगुलरली तरबूज का सेवन कर आप अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। तरबूज खाकर आप अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाकर पेट से जुड़ी कई समस्याओं को अलविदा कह सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज को आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

दूर हो जाएंगी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं

अगर आप डिहाइड्रेशन की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो आप तरबूज का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल में मौजूद पानी की मात्रा आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मददगार साबित हो सकती है। तरबूज का सेवन कर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं। तरबूज को हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

सेवन करने का तरीका

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज को काटकर खाना ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो तरबूज के जूस को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए तरबूज को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।