1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेशाब के दौरान नजर आते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये 2 लक्षण, ज्यादातर लोग कर जाते हैं नजरअंदाज

पेशाब के दौरान नजर आते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये 2 लक्षण, ज्यादातर लोग कर जाते हैं नजरअंदाज

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 04, 2024 09:44 am IST,  Updated : Oct 04, 2024 09:44 am IST

High Cholesterol Symptoms In Urine: शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों पर अगर समय पर ध्यान दिया जाए तो बड़े खतरे से बचा जा सकता है। गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पेशाब के दौरान ये 2 लक्षण दिखाई देते हैं। आप भी जान लें।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- India TV Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण Image Source : FREEPIK

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैर और स्ट्रॉक जैसी समस्याओं का खतरा पैदा करता है। कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो पीले रंग का होता है। ये कोलेस्ट्रॉल जब लिवर में भर जाता है तो खून में आने लगता है। धमनियों को ब्लॉक करता है और नसों में खून और ऑक्सीजन के संचान को रोकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है। शरीर कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत भी देता है जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सीने में दर्द, दबाव, चक्कर आना, पैरों में दर्द की समस्या महसूस होती है। इसके अलावा पेशाब के वक्त भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण नजर आते हैं। जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। हम आपको पेशाब में दिखने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। 

पेशाब में दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण

पेशाब में क्रिस्टल निकलना- शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पेशाब में कोलेस्ट्रॉल के क्रिस्टल जैसे निकलने लगते हैं। पेशाब में कोलेस्ट्रॉल क्रिस्टल का निकलना नॉर्मल है अगर ये कम मात्रा में होते हैं। लेकिन मात्रा बढ़ने पर किडनी डैमेज होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। आप इसे नेफ्रोटिक सिंड्रोम का लक्षण भी कह सकते हैं। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लें।

टॉयलेट में झाग बनना- हाई कोलेस्ट्रॉल को एक और दूसरे लक्षण से पहचाना जा सकता है। कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पेशाब में बहुत ज्यादा झाग बनने लगते हैं। इसके अलावा पेशाब का रंग थोड़ा डार्क हो जाता है। अगर आपको ये दोनों स्थिति अपने साथ होती हुई नजर आएं तो बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको काफी ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। त्वचा पर खुजली होना और त्वचा का बहुत ड्राई होना भी इसका संकेत है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण है। आंखों पर पीले रंग के निशान आना कोलेस्ट्रॉल हाई होने का लक्षण है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल जांचने के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराया जाता है। ये एक ब्लड टेस्ट है जिससे आपके खून में कोलेस्ट्रॉल, ट्रिग्लिसराइड्स, हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL), और लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) की मात्रा को चेक किया जाता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।