1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट का कहर, शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट का कहर, शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 16, 2024 05:21 pm IST,  Updated : Sep 16, 2024 05:21 pm IST

पुणे में चिकनगुनिया वायरस के नए वैरिएंट ने लोगों की नाक में दम किया हुआ है। आपको भी इस म्यूटेटिड वायरस के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

Symptoms of newly mutated Chikungunya virus- India TV Hindi
Symptoms of newly mutated Chikungunya virus Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिकनगुनिया एक मौसमी बीमारी है जो एडीज एजिप्टी मच्छर और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर के काटने की वजह से होती है। पुणे में चिकनगुनिया वायरस का एक नया म्यूटेटिड वायरस फैल रहा है। इस नए वैरिएंट की वजह से लोगों के शरीर में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। इस वायरस की वजह से लगभग 2,000 इंफेक्शन्स दर्ज किए गए हैं। आइए इस नए वैरिएंट के कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

गौर करने वाले लक्षण

चिकनगुनिया के नए म्यूटेटिड वायरस की वजह से आपको अपने शरीर के अंदर अजीबोगरीब लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर आपकी नाक के आसपास कालापन नजर आ रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आपको बता दें कि इस वैरिएंट का शिकार पेशेंट्स को डेंगू की तरह ही कम प्लेटलेट काउंट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ये वायरस पक्षाघात का कारण भी बन सकता है।

जरूरी है डॉक्टर से कंसल्ट करना

चिकनगुनिया में बुखार, जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द, थकान और मतली जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। अगर आपको अपने शरीर के अंदर इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए जल्द से जल्द किसी डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ पुणे में ही नहीं बल्कि भारत के कई शहरों में चिकनगुनिया वायरस अपने पैर पसार रहा है।

चिंता का विषय

पुणे में चिकनगुनिया के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। स्थिति इतनी ज्यादा गंभीर है कि डॉक्टर्स ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) से अर्जेंट इंटरवेंशन की मांग की है। सतर्कता के साथ-साथ टेस्टिंग की मदद से इस वैरिएंट के अटैक से बचने की कोशिश की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: 

बात-बात पर होने लगता है तनाव? 10 मिनट निकालकर करें ये योगासन, आसपास भी नहीं भटकेगी स्ट्रेस-एंग्जायटी की समस्या

हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट पिएं इस बीज का पानी, महीने भर में पिघल जाएगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा धनुरासन, हर रोज अभ्यास कर दमदार बन जाएगी सेहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।