1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा धनुरासन, हर रोज अभ्यास कर दमदार बन जाएगी सेहत

पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा धनुरासन, हर रोज अभ्यास कर दमदार बन जाएगी सेहत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 16, 2024 11:42 am IST,  Updated : Sep 16, 2024 11:49 am IST

अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल की वजह से अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं तो आपको धनुरासन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। ये आसन पुरुषों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

सेहत के लिए वरदान धनुरासन- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान धनुरासन Image Source : FREEPIK

खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए योग को अपने डेली रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी है। कुछ योगासनों की मदद से आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। क्या आप धनुरासन के बारे में जानते हैं जो पुरुषों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? धनुरासन के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानकर आप भी हर रोज इस आसन का अभ्यास करना शुरू कर देंगे। 

बॉडी को बनाए फ्लेक्सिबल

पुरुषों का शरीर महिलाओं के शरीर की तुलना में कम फ्लेक्सिबल होता है। हर रोज धनुरासन की प्रैक्टिस कर पुरुष अपने शरीर को काफी हद तक लचीला बना सकते हैं। इसके अलावा इस आसन की मदद से रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत बनाया जा सकता है। अगर आपकी पीठ में अक्सर दर्द रहता है तो रोजाना धनुरासन का अभ्यास करना शुरू कर दीजिए। 

दिल की सेहत को मजबूत बनाए

पुरुषों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो धनुरासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। धनुरासन की मदद से हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा धनुरासन फेफड़ों की सेहत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। 

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

ज्यादातर पुरुष अपने तनाव को किसी के साथ भी बांटने से बचते हैं और इसी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है। धनुरासन आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनुरासन आपकी गट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। अगर आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो धनुरासन का अभ्यास जरूर करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आयुर्वेद एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।