1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Scary Dreams: बुरे सपने क्यों आते हैं? जानें ब्रेन का वो लोचा जो नींद में आपको डरावनी दुनिया में पहुंचा देता है

Scary Dreams: बुरे सपने क्यों आते हैं? जानें ब्रेन का वो लोचा जो नींद में आपको डरावनी दुनिया में पहुंचा देता है

 Published : Nov 15, 2023 09:56 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 09:56 pm IST

बुरे सपने क्यों आते हैं? कई लोग इस सवाल को बार-बार पूछकर परेशान होते रहते हैं। लेकिन, असल में जो बुरे सपने आपको आ रहे हैं वो एक बीमारी से जुड़ी हुई है। क्या है ये बीमारी जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

causes of scary nightmares- India TV Hindi
causes of scary nightmares Image Source : SOCIAL

क्या आप उन लोगों में हैं जिन्हें बार-बार बुरे सपने आते हैं? क्या आप नींद के दौरान भूत-प्रेत समेत भविष्य से जुड़ी कुछ चीजों को लेकर डर जाते हैं। तो ये सब कुछ और नहीं बल्कि, आपके ब्रेन का लोचा है। दरअसल, ब्रेन में और आपकी इमोशनल हेल्थ कुछ इस प्रकार की होती है कि इसकी वजह से आपको बुरे सपने आने लगते हैं। इसे समझने के लिए आपको अपने ब्रेन के इस साइंस को समझना होगा कि ये कि दुनिया में चला जाता है जब हमें डरावने सपने आने लगते हैं। तो, आइए जानते हैं क्या है ये ब्रेन का लोचा जो कि हमें डरावनी दुनिया में पहुंचा देता है।

बुरे सपने क्यों आते हैं-Scary Dreams Reason in Hindi

बुरे सपने आने के पीछे सबसे बड़ा हाथ आपकी ब्रेन की सेहत का है। दरअसल, ये रैपिड आई मूवमेंट (REM) के दौरान होता है। दरअसल, ये नींद का एक फेज है, जो तेजी दिल की धड़कनों में अनियमितता और सांसों की तेजी और आंखों की मूवमेंट तेज होने की वजह से होता है। हार्वर्ड के रिसर्चर की मानें तो बुरे सपने तब आते हैं जब REM की अवधि लंबी हो जाती है और इसके कारण नींद अस्थिर होती है और दिमाग बस विकृत चीजों को बनाता है और बुरे सपने देखता है।

नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल फेंकता है यह पीला फल, दिल की बीमरियों की हो जाएगी छुट्टी, ऐसे करें सेवन

पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) भी है बड़ा कारण

पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) वो होता है जिसमें व्यक्ति किसी ट्रॉमा से गुजर चुका होता है। ये उन लोगों में होता है जो कि किसी बड़े झटके और दुख से गुजर चुके होते हैं। शारीरिक शोषण या किसी एक्सीडेंट के बाद वाले व्यक्ति में ये दिक्कत ज्यादा होती है।

scary nightmares
Image Source : SOCIALscary nightmares
 

आंतो में जमा मल हो या फिर हफ्ते भर से हो Constipation! बस 2 चम्मच लें फाइबर से भरपूर ये चीज

इन लोगों में इसका खतरा होता है ज्यादा

तनाव, अनियमित नींद, दवाईयों का सेवन और कुछ मेंटल डिसऑर्डर की वजह से ये दिक्कत लोगों को ज्यादा होती है। साथ ही मानसिक बीमारियां जैसे बाइपोलर डिसऑर्डर, डिप्रेशन या सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों वाले लोगों में भी बुरे सपने आने की स्थिति ज्यादा देखी जाती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।