1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चलते समय तलवे में दर्द होना किस बात का संकेत है, इसे कैसे दूर किया जा सकता है

चलते समय तलवे में दर्द होना किस बात का संकेत है, इसे कैसे दूर किया जा सकता है

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 30, 2026 11:56 am IST,  Updated : Jul 30, 2026 11:57 am IST

क्या आपको चलते फिरते पैर और तलवे में तेज दर्द होने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आपको इस दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं तलवे में दर्द क्यों होता है और इससे कैसे आराम मिलेगा।

तलवे में दर्द क्यों होता है- India TV Hindi
तलवे में दर्द क्यों होता है Image Source : INDIA TV

 

कई बार वॉक के दौरान, चलते फिरते या उठते ही तलवे में तेज दर्द होने लगता है। हड्डियों के सिरों में होने वाला दर्द असहनीय हो सकता है और इससे आपके रोज के काम भी प्रभावित हो सकते हैं। पैर के तलवे में दर्द को अक्सर मेटाटार्सलजिया कहा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जिससे पैर के तलवों में तेज दर्द होने लगता है। आइये शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टर भुमेश त्यागी से जानते हैं तलवे में दर्द क्यों होता है और इससे कैसे राहत पा सकते हैं। 

तलवे में दर्द क्यों होता है?

गलत फिटिंग के चप्पच जूते- अगर आप गलत फिटिंग के चप्पल जूते पहनते हैं तो इससे तलवे में दर्द हो सकता है। जो लोग ऊंची एड़ी के जूते, आगे से बहुत पतले या सख्त सोल वाले जूते पहनते हैं उन्हें पैर और तलवे में दर्द की समस्या ज्यादा होती है। 

हाई एक्टिविटी- अगर आप बहुत हाई इंटेंसिटी के साथ कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं जैसे दौड़ना, खेलना या डांस करते हैं तो इससे तलवे में दर्द महसूस हो सकता है।

पैरों की बनावट- कुछ लोगों के पैरों की बनावट थोड़ी अलग होती है। किसी के पैर चपटे होते हैं तो किसी की एडी ऊंची होती है। ऐसे लोगों में पैर और तलवे में दर्द की समस्या हो सकती है।

पैर की उंगलियों अलग होना- अगर आपके पैर की उंगलियां थोड़ी अलग हैं। जैसे पैर की उंगलिया ज्यादा लंबी हैं तो वो जूते में आगे मुड़ने लगती हैं। कई बार अंगूठा दबने से उंगलियों और पैरों पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है।

सूजन संबंधी गठिया- जिन लोगों को गठिया है उन्हें पैरों पर सूजन की समस्या रहती है। यानि गाउट, रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में पैरों में दर्द होने लगता है। गाउट अचानक होता है, जिसमें त्वचा लाल हो जाती है और तेज दर्द होता है। रूमेटॉइड आर्थराइटिस की वजह से पैरों के अगले हिस्से में लगातार अकड़न और सुबह दर्द होता है।

मोटापा और तेजी से वजन बढ़ना- अगर आपका वजन ज्यादा है तो पैर में दर्द की समस्या हो सकती है। अतिरिक्त पाउंड से पैर उठाते समय ज्यादा प्रेशर पड़ता है। अचानक वजन बढ़ने से पैर को सही समय नहीं मिलता और दर्द शुरू हो जाता है।

तलवे का दर्द कैसे दूर करें?

अगर आपको पैर और तलवों में तेज दर्द हो रहा है तो इस वक्त कोई फिजिकल एक्टिविटी करने की बजाय पैरों को रिलेक्स दें। दौड़ने के बजाय 24-48 घंटे तक साइकिल चलाएं या बस बैठें। पैर के अगले हिस्से के नीचे 10 मिनट के लिए बर्फ का एक पैकेट रखें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें। जब लंबे समय तक सोफे पर बैठें तो पैरों को ऊपर करके रखें। पैर को ऊपर की ओर उठाएं और हार्ट के नजदीक लेकर जाएं। टाइल और कंक्रीट प नंगे परै न चलें। आरामदायक जूते पहने और पारों की तेल से हल्का मालिश करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।