1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में पेट को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए, बाल भी बांका नहीं कर पाएगी ठंड, बीमारियां रहेंगी दूर

सर्दियों में पेट को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए, बाल भी बांका नहीं कर पाएगी ठंड, बीमारियां रहेंगी दूर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 27, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 05:00 pm IST

What To Eat In Winter: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और टेंपरेचर को मेंटेन करने के लिए बॉडी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में पेट को अंदर से गर्म रखने के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल कर लें।

सर्दियों में क्या खाना चाहिए- India TV Hindi
सर्दियों में क्या खाना चाहिए Image Source : FREEPIK

सर्दी आते ही कंबल से निकलने का मन नहीं करता है। लगता है रजाई के अंदर ही कुछ गर्मागरम खाने को मिलता रहे। हालांकि, ठंड शरीर में आलस पैदा करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है। इसलिए शरीर को बाहर के गर्म रखने के साथ ही अंदर से गर्म रखना भी जरूरी है। इसके लिए खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जो पेट को गर्म रखती हैं। ऐसी कई चीजें हैं जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती हैं और ऊर्जा बढ़ाती हैं। ये चीजें आपको मौसमी बीमारियों से भी बचा सकती हैं।

शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाएं?

जड़ वाली सब्जियां- सर्दियों में जड़ वाली सब्जी जरूर खाएं। इसके लिए गाजर, शकरकंद, चुकंदर और शलजम जैसी जड़ वाली सब्जियां डाइट में शामिल करें। इन सब्जियों को खाने से शरीर को भरपूर फाइबर, विटामिन और खनिज मिलते हैं। जिससे पेट गर्म रहता है और लंबे समय तक भरा रहता है।

साबुत अनाज और बाजरा- सर्दियों में बाजरा जरूर खाना चाहिए। बाजरा शरीर में गर्मी पैदा करता है। इसके अलावा ओट्स, रागी और ज्वार खा सकते हैं। इन चीजों को खाने से शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी मिलेगी और गर्मी भी मिलती रहेगी। साबुत अनाज खाने से कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स मिलता है जो धीरे पचता है और शरीर को गर्म रखता है। 

मेवा और बीज- ठंड में नट्स और बीज जरूर खाएं। आपको रोजाना बादाम, अखरोट, तिल और अलसी के बीज नाश्ते में खाने चाहिए। इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप इन ड्राई फ्रूट्स को दूध में मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेगी।

घी और हेल्दी फैट- सर्दियों में डेली 1 चम्मच घी या नारियल का तेल खाएं। इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी और जोड़ों में दर्द की समस्या कम होगी। घी खाने से जॉइंट्स को चिकना बनाने में मदद मिलती है। दाल में, रोटी पर या दूध में घी मिलाकर भी पी सकते हैं। 

मौसमी फल और सूप- सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा फल डाइट में शामिल करें। इसके लिए रोजाना संतरे, सेब, अमरूद और अनार विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल खाएं। इससे सर्दी जुकाम से लड़ने में मदद करते हैं। शरीर में गर्माहट लाने के लिए दाल, सब्ज़ियों और चिकन से बने गरमागरम पौष्टिक सूप पीएं। सर्दियों में सूप पीने से शरीर को नमी और पोषण मिलता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।