1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मागरम चाय, कॉफी पीने वाले जान लें, ज्यादा गर्म खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ता है बुरा असर

गर्मागरम चाय, कॉफी पीने वाले जान लें, ज्यादा गर्म खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ता है बुरा असर

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 26, 2024 01:26 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 01:26 pm IST

Hot Food Side Effects: गर्मागरम खाना ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। हालांकि कुछ लोग को गर्म खाने से दिक्कत होती है। अगर आप ज्यादा गर्म खाना खाते हैं तो इससे शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं।

ज्यादा गर्म खाने से नुकसान- India TV Hindi
ज्यादा गर्म खाने से नुकसान Image Source : FREEPIK

गर्मागरम फूली-फूली रोटियां, धुंआ निकलती चाय और सब्जी खाने के शौकीन लोग सुन लें। ज्यादा गर्म खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अब आप कहेंगे कि गर्म खाना स्वादिष्ट लगता है। बिल्कुल सही कहा आपने गर्म खाने का मजा ही कुछ और है, लेकिन अगर आप ज्यादा गर्म खाना खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। हर खाने का एक खास तापमान होता है, जैसे कुछ चीजें गर्म अच्छी लगती है तो कुछ चीजें ठंडी अच्छी लगती हैं। लेकिन ज्यादा गर्म खाने से न तो खाने का स्वाद पता चल पाता है उल्टी शरीर को नुकसान भी झेलना पड़ता है।

ज्यादा गर्म खाने से क्या नुकसान होता है?

  • दांतों को नुकसान- अगर आप बहुत ज्यादा गर्म खाना खाते हैं या कुछ पीते हैं तो इससे दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। दांतों में सेंसिटिविटी ज्यादा गर्म और ठंडे खाने से बढ़ती है। इसलिए हमेशा नॉर्मल टेंपरेचर पर ही चीजों का सेवन करें।

  • गले और जीभ को नुकसान- अधिक गर्म खाने से हमारे शरीर के वो अंग भी प्रभावित होते हैं जहां से होकर खाना जाता है। यानि जीभ और गले को भी ज्यादा गर्म खाने से नुकसान हो सकता है। गर्म खाने से जीभ जल जाती है, जिसका असर कई दिनों रहता है। कई बार ज्यादा गर्म खाने से गले में सूजन आ जाती है और आंतों को भी नुकसान होता है।

  • गैस की समस्या- जो लोग ज्यादा गर्म खाना खाते हैं उन्हें गैस की समस्या भी ज्यादा होती है। अधिक गर्म खाना शरीर में गैस की समस्या पैदा करता है। जिससे आपको दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।

  • पेट को नुकसान- ज्यादा गर्म खाने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है। अत्यधिक गर्म चीजें पेट खराब का कारण भी हो सकती हैं। इससे पेट में जलन और पेट में छाले भी हो सकते हैं। ज्यादा गर्म खाने से एसिडिटी, मतली और उलटी का खतरा बढ़ जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।