1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किशमिश का पानी पीने से क्या होता है, इन लोगों के लिए है अमृत समान, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

किशमिश का पानी पीने से क्या होता है, इन लोगों के लिए है अमृत समान, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 07, 2026 12:19 pm IST,  Updated : May 07, 2026 12:19 pm IST

Kishmish Ka Pani: किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। इससे पाचन मजबूत होती है और पेट की गर्मी कम होती है। जानिए किन लोगों को किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए और इसके फायदे क्या है?

किशमिश का पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
किशमिश का पानी पीने के फायदे Image Source : INDIA TV

सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स को बहुत फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग मेवा को सूखा, भूनकर या दूध और पानी में भिगोकर खाते हैं। किशमिश ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे पानी में भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। अगर आप किशमिश के भरपूर फायदे लेना चाहते हैं तो रात में किशमिश को पानी में भिगो दें और सुबह किशमिश का पानी और भीगी हुई किशमिश खा लें। किशमिश को पानी से साथ खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से और भरपूर मात्रा में अवशोषित होते हैं। आइये जानते हैं किशमिश का पानी पीने से क्या होता है, किन लोगों को किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं?

किशमिश का पानी पीने के फायदे

किशमिश में फाइबर होता है और पानी में इसके पोषक तत्व आ जाते हैं। अगर आप किशमिश खाते हैं और उसके साथ पानी भी पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र में सुधार आता है। इससे गैस, अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है। किशमिश का पानी पीने से लिवर में जमा गंदगी साफ होती है। इससे चेहरे और बालों पर चमक आने लगती है। जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं वो किशमिश को पानी से साथ चबाकर खा लें। इससे कम कैलोरी मिलती हैं और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किशमिश का पानी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बूस्ट करते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे ओवरऑल हेल्थ में सुधार आने लगेगा। 

किन लोगों को पीना चाहिए किशमिश का पानी

खून की कमी वालों को- जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है। जिनका हीमोग्लोबिन कम है उन्हें किशमिश और उसका पानी जरूर पीना चाहिए। किशमिश में प्राकृतिक रूप से आयरन होता है। नियमित रूप से कुछ दिन तक किशमिश का पानी पीने से हीमोग्लोबिन में सुधार आएगा और शरीर में होने वाली कमजोरी भी दूर होगी।

पेट के रोगियों को- जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह खाली पेट किशमिश शरीर को फाइबर देती है। किशमिश खाने से कब्ज में आराम मिलता है और पेट साफ होता है। किशमिश का पानी पेट को ठंडा रखता है। इसके शरीर में उचित हाइड्रेशन बना रहता है। 

किशमिश का पानी कैसे तैयार करें? 

आपको इसके लिए कुछ खास मेहनत करने की जरूरत नहीं है सिर्फ 10-15 किशमिश को पहले साफ पानी से धो लें। अब एक कप में पानी भरें और उसमें धुली हुई किशमिश डालकर पूरी रात के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर खाली पेट किशमिश का पानी पी लें और भीगी हुई किशमिश को चबाकर खा लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।