1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह स्प्राउट्स और ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर एक साथ खाने से क्या होता है? जानें इसके जबरदस्त फायदे

सुबह स्प्राउट्स और ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर एक साथ खाने से क्या होता है? जानें इसके जबरदस्त फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 02, 2026 06:30 am IST,  Updated : Apr 02, 2026 07:40 am IST

सुबह स्प्राउट्स और भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन एक हेल्दी और पावरफुल शुरुआत देता है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और पूरे दिन एक्टिव बनाए रखता है।

सुबह स्प्राउट्स और ड्राई फ्रूट्स - India TV Hindi
सुबह स्प्राउट्स और ड्राई फ्रूट्स Image Source : UNSPLASH

सुबह का समय शरीर को पोषण देने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। ऐसे में अगर आप स्प्राउट्स और भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स को एक साथ खाते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और हेल्दी फैट्स का परफेक्ट बैलेंस मिलता है, जो दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। चलिए जानते हैं एक साथ इसका सेवन करने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं ?

सुबह स्प्राउट्स और ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर एक साथ खाने से क्या होता है?

  • एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाता है: भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स और स्प्राउट्स में प्रोटीन और ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत और लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं।

  • पाचन को बनाता है बेहतर: भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स और स्प्राउट्स दोनों ही आसानी से पचते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे कब्ज और अपच की समस्या कम होती है।

  • दिल के लिए फायदेमंद: ड्राई फ्रूट्स में मौजूद अच्छे फैट्स (ओमेगा-3) दिल को हेल्दी रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

  •  वजन कंट्रोल में मदद: यह कॉम्बिनेशन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है।

  • दिमाग को बनाता है तेज: बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं और याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।

  •  स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

कैसे खाएं सही तरीके से?

रात में 5–6 बादाम, 1–2 अखरोट और 10–12 किशमिश भिगोकर, साथ ही मूंग या काले चने अंकुरित करें और सुबह इन्हें छिले बादाम, स्प्राउट्स, नींबू के रस व काला नमक के साथ एक मुट्ठी मात्रा में खाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।