1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस बीमारी में हमेशा के लिए गायब हो सकते हैं आपके बाल, पूरे सिर पर नजर आते हैं खाली पैचेस

इस बीमारी में हमेशा के लिए गायब हो सकते हैं आपके बाल, पूरे सिर पर नजर आते हैं खाली पैचेस

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 28, 2023 05:47 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 05:47 pm IST

बालों में कीड़ा लगना क्या है: बालों में कीड़ा लगने को बालखोरा भी कहते हैं। इस बीमारी में अपना ही इम्यून सिस्टम कई प्रकार से बालों का नुकसान कर देता है। जानते हैं कैसे।

 Alopecia areata - India TV Hindi
Alopecia areata Image Source : SOCIAL

बालों में कीड़ा लगना क्या है: बालों से जुड़ी इस बीमारी से बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं क्योंकि अपने यहां इस बीमारी को बालखोरा कहते हैं। इसके बारे में लोगों को मानना है कि एक कीड़ा आपके सिर के बालों को खा जाता है और पूरे सिर पर गंजे पैचेस छोड़ता है। लेकिन, साइंस की भाषा इसे नहीं मानती है और असल में ये एलोपेसिया एरीटा (Alopecia areata) है। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है।

ऑटोइम्यून बीमारी मतलब ये है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (Alopecia areata causes) गलती से आपके शरीर के एक हिस्से पर हमला करती है। जब आपको एलोपेसिया एरीटा होता है, तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाएं आपके बालों के रोम को घेर लेती हैं और उन पर हमला कर देती हैं। बालों के रोम पर इस हमले के कारण, इनसे जुड़े हुए बाल झड़ने लगते हैं। आपका इम्यून सिस्टम जितने अधिक बालों के रोमों पर हमला करती है, आपके बाल उतने ही अधिक झड़ते हैं। कारण तो, आप समझ गए। अब जानते हैं इसके लक्षण।

खून से शुगर सोख सकती हैं ये सब्जियां, Low Glycemic Foods की लिस्ट में हैं टॉप पर

एलोपेसिया के लक्षण-Alopecia areata symptoms in hindi

एलोपेसिया (Alopecia areata), एलोपेसिया एरीटा का सबसे प्रमुख लक्षण बालों का अनियमित रूप से झड़ना है। इस बीमारी में बालों के सिक्के के आकार के टुकड़े झड़ने लगते हैं। मुख्यरूप से स्कैल्प से। ये बालों का झड़ना अचानक हो सकता है, कुछ ही दिनों में या कुछ हफ्तों में ये स्थिति लगातार बढ़ सकती है। बाल झड़ने से पहले उस क्षेत्र में खुजली या जलन हो सकती है। इसके लक्षणों में शामिल है-

-सफेद धब्बे और रेखाएं दिखाई देना।
-बालों में पैचेस नजर आना।
-दाढ़ी में भी बालों का उड़ जाना और पैचेस नजर आना। 
-नाखून तक का खुरदरा हो जाना।
-नाखून अपनी चमक खो सकती है। 

 Alopecia areata causes
Image Source : SOCIAL Alopecia areata causes

एलोपेसिया एरीटा क्या ठीक हो सकता है-Is alopecia areata curable?

एलोपेसिया एरीटा की समस्या में बालों का दोबारा उगाना संभव है। लेकिन, कुछ लोगों को हेयर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ सकता है क्योंकि एलोपेसिया एरीटा को ठीक नहीं किया जा सकता है। जिन लोगों के बाल दोबारा उग आते हैं, उन्हें बाद में अधिक बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों में बालों के झड़ने और दोबारा उगने का चक्र होता है। अगर आपके बाल अपने आप दोबारा नहीं उगते हैं, तो मेडिकल ट्रीटमेंट लें।

किडनी में पथरी होने के पीछे हो सकती हैं ये 4 वजहें, जानें कैसे मिलेगी राहत

 

ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बीमारी में बालों के रोम नष्ट नहीं होते हैं और इसलिए अगर रोमों की सूजन कम हो जाए तो बाल फिर से उग सकते हैं। पर अगर आपको ये लक्षण नजर आते हैं तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। घर में ट्रीटमेंट की कोशिश न करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।