1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार के लक्षणों में क्या अतंर होता है?

मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार के लक्षणों में क्या अतंर होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 24, 2026 07:06 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 07:06 pm IST

बदलते मौसम में मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है। इन तीनों बीमारी के लक्षण एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं, इस वजह से लोगों को समझ नहीं आता कि उन्हें कौन सी बीमारी है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार के लक्षणों में क्या अतंर होता है।

मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार के लक्षणों में क्या अतंर होता है?- India TV Hindi
मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार के लक्षणों में क्या अतंर होता है? Image Source : FREEPIK

आजकल के बदलते मौसम और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल सकती है। इन तीनों बीमारियों के शुरुआती लक्षण जैसे कि तेज़ बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द काफी मिलते-जुलते होते हैं, इसलिए अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें कौन सी बीमारी ने जकड़ा है। ऐसे में सही समय पर सही इलाज के लिए इनके बीच के अंतर को समझना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार में क्या अंतर होता है। चलिए जानते हैं। 

1. मलेरिया 

मलेरिया एक परजीवी से होने वाली बीमारी है, जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह सीधे लिवर और रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है।

प्रमुख लक्षण

  • निश्चित अंतराल पर बुखार: मलेरिया का बुखार अक्सर एक निश्चित पैटर्न में आता है (जैसे हर दूसरे या तीसरे दिन)।
  • कंपकंपी और ठंड: इसमें रोगी को बहुत तेज़ ठंड लगती है और शरीर कांपने लगता है।
  • पसीना आना: जब बुखार उतरता है, तो मरीज को बहुत ज्यादा पसीना आता है और वह कमजोरी महसूस करता है।
  • उल्टी और जी मिचलाना: पेट से जुड़ी समस्याएं और भूख न लगना इसके सामान्य लक्षण हैं।

2. डेंगू 
डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडिस एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है। इसे 'ब्रेक-बोन फीवर' भी कहा जाता है क्योंकि इसमें जोड़ों और मांसपेशियों में बहुत तेज दर्द होता है।

प्रमुख लक्षण

  • आंखों के पीछे दर्द: आंखों के पिछले हिस्से में तेज दर्द होना है डेंगू के लक्षणों में से एक है। 
  • त्वचा पर चकत्ते: शरीर पर लाल रंग के दाने या चकत्ते निकल आते हैं।
  • प्लेटलेट्स में गिरावट: डेंगू में ब्लड की प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगती हैं, जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है।
  • जोड़ों का दर्द: घुटनों, कोहनियों और कंधों में बहुत ज्यादा दर्द होता है।

3. वायरल बुखार 
वायरल बुखार हवा में मौजूद वायरस या दूषित खान-पान के माध्यम से फैलता है। यह अक्सर मौसम बदलने पर या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है।

प्रमुख लक्षण

  • गले में खराश और खांसी: वायरल बुखार में अक्सर सर्दी, जुकाम और गले में दर्द की शिकायत होती है।
  • हल्का बुखार: इसमें बुखार बहुत तेज़ भी हो सकता है, लेकिन यह आमतौर पर दवाओं से जल्दी नियंत्रित हो जाता है।
  • पूरे शरीर में सुस्ती: थकान और आंखों में जलन महसूस होना।
  • बहती नाक: छींकें आना और साइनस में भारीपन।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।