1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर में खराबी का पहला लक्षण, शरीर देने लगता है ऐसे संकेत, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

लिवर में खराबी का पहला लक्षण, शरीर देने लगता है ऐसे संकेत, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 26, 2025 09:55 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 09:56 pm IST

Liver Damage Symptoms: शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व बनाने के काम लिवर करता है। अगर लिवर में कुछ खराबी आने लगे तो शरीर कई संकेत देता है। जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जानिए लिवर खराब होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।

लिवर खराब होने के लक्षण- India TV Hindi
लिवर खराब होने के लक्षण Image Source : FREEPIK

शरीर का डॉक्टर लिवर को कहा जाता है। लिवर हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने से लेकर शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व बनाने तक के लिए जरूरी है। लिवर पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकाल फेंकता है। अगर हल्की खराबी भी लिवर में आ जाए तो उसे खुद ही ठीक भी कर लेता है। हालांकि आजकल खानपान में लोग जितनी लापरवाही बरत रहे हैं उससे लिवर भी बीमार होने लगा है। फैटी लिवर से लेकर लिवर डैमेज होने तक के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय रहते लिवर खराब होने के लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। जानिए लिवर खराब होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

लिवर खराब होने के लक्षण

  1. जी मिचलाना और उल्टी- लिवर में किसी तरह की समस्या आने पर उल्टी होना, जी-मचलाना मुख्य लक्षण है। ये लिवर खराब होने का पहला लक्षण है। इसके अलावा खून की उल्टी होना या पॉटी में खून आना भी लिवर डैमेज की ओर इशारा है। आपको ये लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए।

  2. पेट में सूजन- क्रोनिक लिवर डिजीज होने के कारण पेट में तरल पदार्थ जमा हो सकता है। जिसके कारण लिवर में सूजन या पेट में सूजन आ सकती है। ऐसी स्थिति में पेट काफी बढ़ा हुआ लगने लगता है। पेट बढ़ना लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है।

  3. त्वचा में खुजली- त्वचा में होने वाली खुजली को भी लिवर की समस्या से जोड़कर देखा जाता है। लिवर की बीमारी होने पर अक्सर खुजली की समस्या बढ़ जाती है। ऐसा ऑब्ट्रक्टिव पीलिया का संकेत हो सकता है। इसके अलावा बाइल डक्ट में पथरी होने, पैंक्रियाज के होने पर भी ऐसा हो सकता है।

  4. पैरों में सूजन- अगर पैरों और टखनों में सूजन आ रही है तो ये क्रोनिक लिवर डिजीज का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में पैरों में तरल पदार्थ जमा होने से सूजन आ जाती है। अगर बिना किसी कारण के पैरों में सूजन आ जाए तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

  5. नींद की कमी- लिवर में खराबी आने पर नींद से जुड़ी समस्या भी होने लगती है। जब लिवर बीमार होता है तो शरीर में टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं। जिससे स्लीप साइकिल भी प्रभावित होता है। लिवर सिरोसिस होने पर नींद में खलल पड़ जाती है और दिन में नींद आने लगती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।