1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए, इन चीजों को खाने से दूर भाग जाएंगी कई बीमारियां, डाइट में करें शामिल

सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए, इन चीजों को खाने से दूर भाग जाएंगी कई बीमारियां, डाइट में करें शामिल

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 30, 2025 07:42 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 07:42 am IST

Best Food For Empty Stomach: खाली पेट जो भी खाते हैं वो शरीर को सबसे ज्यादा लगता है। ऐसे में कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करें। सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है। जानिए सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए- India TV Hindi
सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए Image Source : FREEPIK

ज्यादातर लोग सुबह चाय पीकर दिन की शुरुआत करते हैं, लेकिन खाली पेट दूध वाली चाय सबसे ज्यादा नुकसान करती है। सुबह आपको ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो शरीर को पोषण दे। क्योंकि सुबह हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। सुबह के समय हेल्दी खाने की आदत से स्वास्थ्य में सुधार आता है और पाचन क्रिया बेहतर बनती है। आंतों को हेल्दी रखने के लिए और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें।

सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद- कच्चा लहसुन अगर आप सुबह खाते हैं तो इससे पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। लिवर डिटॉक्स होता है और सूजन कम होती है। हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। एंटीफंगल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं।

सुबह खाली पेट किशमिश- सुबह भीगी हुई काली किशमिश खाने से बहुत फायदा होता है। इससे आयरन की कमी पूरी होती है और थकान, कमजोरी, काले घेरों को कम करने में मदद मिलती है। पेट भी साफ रहता है।

खाली पेट भीगे अखरोट या बादाम- सुबह खाली पेट 2 भीगे अखरोट या 2-3 बादाम खाने से दिमाग स्वस्थ रहता है। सूजन कम होती है। त्वचा और आंत की परत के लिए बादाम और अखरोट फायदेमंद होते हैं।

जीरा और दालचीनी- अगर आप गुनगुने पानी में जीरा और दालचीनी मिलाकर पीते हैं तो इससे इंसुलिन को बैलेंस किया जा सकता है। पीसीओएस, शुगर और मोटापे को कम किया जा सकता है। हार्मोनल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। 

हींग और करी पत्ते के साथ छाछ- जिन्हें एसिडिटी की समस्या रहती है वो सुबह हींग और करी पत्ता डालकर ताजा छाछ ले सकते हैं। इससे आंत हेल्दी रहेंगी और सूजन कम होगी। लेकिन 1 कप ही लें।

सब्जा सीड्स और नारियल पानी- सुबह खाली पेट सब्जा सीड्स और नारियल पानी भी ले सकते हैं। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट, सूजन कम करने के गुण होते हैं। थकान और कमजोरी को भी दूर करते हैं।

भीगी अंजीर या मुनक्का- सुबह खाली पेट 2-3 भीगी हुई अंजीर खाना अच्छा है। इससे आंत हेल्दी रहती है। आप इसकी जगह मुनक्का भी खा सकते हैं। इससे आयरन मिलता है, पेट साफ रहता है और त्वचा चमकदार बनती है।

भीगा हुआ गोंद कतीरा- सुबह खाली पेट 1 या आधा चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा खा सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और गर्मी से होने वाले मुहांसे कम होते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।