1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बालों में भी हो सकता है दाद (ringworm), बचाव में काम आ सकते हैं ये टिप्स

बालों में भी हो सकता है दाद (ringworm), बचाव में काम आ सकते हैं ये टिप्स

 Published : Aug 10, 2023 04:49 pm IST,  Updated : Aug 10, 2023 04:49 pm IST

मानसून के मौसम में बालों में दाद की समस्या बढ़ जाती है। जिसके कारण हेयर फॉल होने लगता है और लोग गंजे दिखने लगते हैं।

How to prevent ringworm on the head- India TV Hindi
How to prevent ringworm on the head Image Source : FREEPIK

मानसून के मौसम में पसीने, प्रदूषण और नमी के कारण बाल तेजी से झड़ते हैं। एक दिन में 100 बाल टूट रहे हैं तो ये नॉर्मल है लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल टूटते (Sudden Hair Loss Causes) हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसा सिर में दाद के कारण हो सकता है। सिर पर दाद एक प्रकार का फैलने वाला इंफेक्शन है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैलता है। स्कैल्प पर दाद गोल धब्बों की तरह दिखता है और इसमें खुजली भी होती है। आइए जानते हैं सिर के दाद से बचाव के तरीके।

सिर में दाद से बचाव (ringworm prevention tips)

  1. स्कैल्प पर होने वाले दाद को टिनिया कैपिटिस (Tinea capitis) कहा जाता है। इससे बचने के लिए आप मानसून के मौसम में रोजाना शैंपू करें ताकि स्कैल्प पर इंफेक्शन टिक न सके।
  2. जिन लोगों को दाद हो उनसे सतर्क रहें और बच्चों को भी इस बारे में जानकारी दें। सिर में दाद की समस्या अक्सर स्कूल जाने वाले बच्चों में देखी गई है। मानसून के मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। कमजोर इम्यूनिटी के कारण इन्हें बीमारियां जल्दी लगती हैं।
  3. अपने बालों और स्किन को ज्यादा समय तक गीला न रहने दें। इसके अलावा जिम से आने के बाद या बाजार से आने पर नहाएं।
  4. पालतू जानवरों के साथ खेलने के बाद हमेशा हाथ धोने की आदत डालें और बच्चों को भी ऐसी सीख दें। 
  5. अगर आपके घर के जानवर में दाद दिखता है तो उसका तुरंत इलाज करवाएं। जानवरों से ये बीमारी तेजी से इंसानों में फैल सकती है।
  6. अपनी निजी चीजों कपड़े, तौलिये, हेयरब्रश और जिम के सामानों को दूसरों के साथ शेयर न करें और समय-समय पर इन्हें साफ करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट ने बताया सोते-सोते क्यों हो जाती Cardiac arrest से मौत, जानें हार्ट अटैक से कैसे है ये अलग?

तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू और मलेरिया के मामले, स्वामी रामदेव से जानें लक्षण और कुछ आयुर्वेदिक उपचार

सीढ़ी चढ़ते हुए सांस फूलने वाले लोग हो सकते हैं इन 4 बीमारियों के शिकार, इस गंभीर लक्षण को नजरअंदाज न करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।