1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस बीमारी में पानी की पाइप की तरह फूलकर सूज जाती है आंत, शरीर में दिखते हैं ये गंभीर लक्षण

इस बीमारी में पानी की पाइप की तरह फूलकर सूज जाती है आंत, शरीर में दिखते हैं ये गंभीर लक्षण

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 21, 2023 12:44 pm IST,  Updated : Jun 22, 2023 06:49 am IST

Ulcerative Colitis in Hindi: आंतों में सूजन अगर गंभीर रूप से है तो इसके पीछे ये बीमारी हो सकती है। ये बेहद गंभीर है और समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लें।

Ulcerative Colitis - India TV Hindi
Ulcerative Colitis Image Source : FREEPIK

Ulcerative Colitis in Hindi:  आंतों में सूजन की शुरुआत जब होती है तो, अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है। जबकि, ये बीमारी बेहद गंभीर है और आपको अस्पताल पहुंचा सकती है। दरअसल, इस बीमारी को अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis) कहते हैं। हमारी आंत खाने पचाने के प्रोससे को तेज करता है और खाने से निकलने वाले पानी को स्टोर करके, बाकी बचे हुए पानी को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।  जब अल्सरेटिव कोलाइटिस होता है तो आंतों के अंदर छाले हो जाते हैं और ये प्रोससे खराब हो जाता है। इसके अलावा आंतों में जलन और सूजन की समस्या होने लगती है। 

यह आमतौर पर मलाशय में शुरू होता है और ऊपर की ओर फैलता है और पूरे कोलन में फैल सकता है। इस दौरान ध्यान देने वाली बात ये है कि अल्सर तब बनते हैं जब आंत की सतह परत पर कोशिकाएं मर जाती हैं जिससे ब्लीडिंग होता है और बलगम और मवाद निकलता है। इसके अलावा भी इस समस्या में कई लक्षण नजर आते हैं। कैसे, जानते हैं।

आंतों में सूजन के लक्षण-Ulcerative Colitis Symptoms

-आंतों से ब्लीडिंग होना

-लगातार दस्त की समस्या
-अनाचक से वजन कम होना
-बुखार
-वोमिटिंग
-डिहाइड्रेशन
-थकान
-एनीमिया
-मलाशय में दर्द
-त्वचा पर गांठ और अल्सर

Ulcerative_Colitis_disease
Image Source : SOCIALUlcerative_Colitis_disease

100 रोगों से बचाएगा योग का सुरक्षाचक्र, स्वामी रामदेव के साथ लें 'योग संकल्प' और करें ये 10 आसन

आंतों में सूजन का कारण-Ulcerative Colitis Causes

आंतों में सूजन का एक बड़ा कारण जीन एक्सप्रेशन है। दूसरा, ये एक इम्यून डिसऑर्डर है जिसमें हमारा इम्यून सिस्टम हमारे ही शरीर पर हमला कर देता है। इसके अलावा खाना से जुड़ी कमियां, स्मोकिंग, प्रदूषण, स्ट्रेस और लगातार रहने वाली कब्ज की समस्या भी  आंतों में सूजन का कारणबन सकती है। इसलिए आपको अपने आंतों की सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए। 

इन फूलों से दूर हो सकता है नसों का दर्द और सूजन, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से है भरपूर

आंतों को कैसे हेल्दी रखें-How to keep your intestine healthy

-आंतों को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें।
-रोजाना हेल्दी डाइट लें।
-खाना पूरा पचाकर खाएं।
-प्रीबायोटिक्स से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
-ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। 
-फाइबर से भरपूर फूड्स का ज्यादा सेवन करें।
तो, इन तमाम प्रकार से आप आंतों को हेल्दी रख सकते हैं और इस बेहद गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।