1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस बनने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है भयंकर दर्द, तकलीफ से कराहने लगते हैं पीड़ित, जानें कैसे करें बचाव?

गैस बनने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है भयंकर दर्द, तकलीफ से कराहने लगते हैं पीड़ित, जानें कैसे करें बचाव?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 09, 2024 09:35 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 10:19 pm IST

सही समय पर खाना नहीं खाते हैं तो इस वजह से लोग अक्सर एसिडिटी और गैस की गिरफ्त में आ जाते हैं। अगर किसी की बॉडी में जरूरत से ज्यादा गैस बन रहा है तो इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दर्द शुरू हो जाता है।

गैस बनने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है दर्द- India TV Hindi
गैस बनने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है दर्द Image Source : SOCIAL

पेट में गैस बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, जब लोग सही समय पर खाना नहीं खाते हैं तो इस वजह से लोग अक्सर एसिडिटी और गैस की गिरफ्त में आ जाते हैं। अगर किसी की बॉडी में जरूरत से ज्यादा गैस बन रहा है तो इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दर्द शुरू हो जाता है। चलिए, आपको बताते हैं पेट में गैस बनने पर शरीर में कहां-कहां दर्द होता है

गैस बनने से शरीर के इन हिस्सों में भी होने लगता है दर्द:

  • पेट में दर्द: पेट में गैस बनने पर सबसे पहले पेट में दर्द होने लगता है। गैस की वजह से पेट के ऊपरी और निचले हिस्से में तेजी से क्रैम्प होता है। गैस बनने पर बहुत ज़्यादा डकार आती है और पेट में मरोड़ आने लगता है। ऐसे में कई बार लोगों को दवा का सहारा लेना पड़ता है। 

  • सिर में दर्द: पेट और दिमाग एक दूसरे से जुड़ी होती हैं इसलिए जब भी पेट में गैस बनती है तो इस वजह से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। गैस सिर में चढ़ती है तो इस वजह से सिर में एक या दोनों तरफ भयंकर दर्द होने लगता है।

  • सीने में दर्द: जब खाना ढंग से नहीं पचता है तो इस वजह से पेट में गैस बनने लगती है। पेट में गैस बनने पर सीने में जलन होने लगती है। कई बार गैस इतना ज़्यादा बनता है कि उल्टी होने लगती है। ऐसी स्थिति में दर्द असहनीय हो जाता है।

यह घरेलू काढ़ा है फायदेमंद:

एसिडिटी और गैस से छुटकारा दिलाने में जीरा, अजवाइन का पानी कारगर है। अगर गैस बन रही है तो एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में डालें। अब इस पानी को आधा होने तक गर्म करें। जब काढ़ा का पानी आधा हो जाए तब इसे पिए इससे आपको गैस से तुरंत आराम मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।