1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दौड़ लगाकर आने के 30 मिनट बाद खाएं ये 4 चीजें, स्टैमिना बूस्ट होने के साथ बढ़ेगी शरीर की एनर्जी

दौड़ लगाकर आने के 30 मिनट बाद खाएं ये 4 चीजें, स्टैमिना बूस्ट होने के साथ बढ़ेगी शरीर की एनर्जी

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 19, 2023 03:30 pm IST,  Updated : May 19, 2023 03:30 pm IST

दौड़ के आने के बाद क्या खाना चाहिए: रनिंग करने के बाद इन चीजों का सेवन मांसपेशियों का स्टैमिना बढ़ा सकता है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

running- India TV Hindi
running Image Source : FREEPIK

दौड़ के आने के बाद क्या खाना चाहिए: रनिंग करना सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। ये असल में पूरे शरीर की एक्सरसाइज है जो कि अलग-अलग मांसपेशियों को और हड्डियों के लिए काम करती है। दरअसल, दौड़ने से जहां आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है वहीं, ये शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा भी सेहते के लिए रनिंग के कई फायदे हैं। पर सवाल ये है कि दौड़ लगाकर आने के बाद क्या खाएं।  आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

दौड़ने के 30 मिनट बाद खाएं ये 4 चीजें-What should you eat after a run in hindi 

1. दो केले

दौड़ने के बाद केला खाना शरीर को भी से एनर्जी दे सकता है। ये पहले तो शरीर में शुगर के लेवल को बैलेंस करता है और फिर बॉडी का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इसके अलावा ये कुछ कैलोरी और कार्ब्स को भी बढ़ावा देता है जिससे स्टैमिना बूस्ट होती है। 

योग से लगभग 5 इंच तक बढ़ सकती है लंबाई, स्वामी रामदेव ने खुद बताया रुकी हुई हाइट कैसे बढ़ाएं?

2. दही 

दही आपकी मांसपेशियों भरने के लिए प्रोटीन का एक शानदार स्रोत है ताकि वे मरम्मत करने में सक्षम हों। तो, जब आप रनिंग करके आएं तो दही में सेब, केला और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। ये आपके शरीर की स्टैमिना बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को तेज करने में मददगार है। 

what_to_eat_after_running
Image Source : FREEPIKwhat_to_eat_after_running

3. प्रोटीनशेक स्मूदी

जब आप कोई भी एक्सरसाइज करके आते हैं तो मांसपेशियां कमजोर हो चुकी होती हैं और इन्हें रिकवरी की जरुरत होती है। ऐसे में आपको प्रोटीनशेक स्मूदी का सेवन करना चाहिए। इसमें आप अलग-अलग फलों को शामिल कर सकते हैं और प्रोटीन पाउडर मिलाकर एक टेस्टी सा ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। 

लाल रंग की ये 4 चीजें किडनी को हेल्दी रखने के हैं सस्ते उपाय, खूब खाएं गुर्दों को बीमारियों से बचाएं

4. अंडा

अंडा खाना आपके शरीर को एनर्जी से भरने का काम करता है। अंडा में विटामिन ई, प्रोटीन होने के साथ ओमेगा-3 भी है जो कि सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। तो, आपको जैसे पंसद है वैसे अंडा खाएं। आप अंडा हाउ फ्राई खा सकते हैं, आप ऑमलेट खा सकते हैं या फिर आप दूध में अंडा मिला कर पी सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।