1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, दिन भर बनी रहेगी एनर्जी, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, दिन भर बनी रहेगी एनर्जी, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 11, 2026 05:31 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 05:31 pm IST

What to Eat to Boost Strength and Energy: क्या आपको भी हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है।

ताकत कैसे बढ़ाएं- India TV Hindi
ताकत कैसे बढ़ाएं Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी ताकत और एनर्जी की कमी महसूस होने लगी है? अगर हां, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर कुछ सुपर फूड्स को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए। स्टैमिना को बूस्ट करने के लिए डाइट प्लान पर ध्यान देना जरूरी है। थकान और कमजोरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए और ताकत और एनर्जी को बढ़ाने के लिए कुछ सुपर फूड्स को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ सुपर फूड्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कर सकते हैं पनीर का सेवन- ताकत बढ़ाने के लिए पनीर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन से भरपूर सोया भी एनर्जी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। कमजोरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दूध को भी डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। ओट्स भी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स का सेवन करना जरूरी है।

गौर करने वाली बात- अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ताकत बढ़ाने के लिए चिकन और फिश का सेवन करने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन से भरपूर अंडा भी एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, दाल में मौजूद प्रोटीन समेत दूसरे पोषक तत्वों की मात्रा भी थकान और कमजोरी को दूर कर ताकत और ऊर्जा को बढ़ाने में असरदार साबित हो सकती है। इसके अलावा आप केले का सेवन करना भी शुरू कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित हो सकते हैं ड्राई फ्रूट्स- बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स एनर्जी लेवल्स को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए चिया सीड्स या फिर कद्दू के बीजों का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ताकत बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।