1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. केसर का पानी पीने से क्या होता है, जानिए कब पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

केसर का पानी पीने से क्या होता है, जानिए कब पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 10, 2026 10:46 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 10:46 pm IST

Saffron water: केसर के पानी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आइए केसर का पानी पीने के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

केसर का पानी- India TV Hindi
केसर का पानी Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि केसर का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद और रंग को सुधारने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप सुबह-सुबह खाली पेट केसर के पानी का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर केसर का पानी आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है।

वेट लॉस में कारगर- क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप एक्सरसाइज के साथ-साथ केसर का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। केसर का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप तनाव को कम कर अपने मूड को सुधारना चाहते हैं, तो भी औषधीय गुणों से भरपूर केसर के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- केसर का पानी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए और पेट की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए, केसर का पानी पीने की सलाह दी जाती है। क्या कमजोर इम्यूनिटी की वजह से आप भी बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि केसर का पानी पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं।

मजबूत बनाए हड्डियां- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए केसर के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए भी केसर का पानी पीने की सलाह दी जाती है। पीरियड्स के दौरान अगर आपको पेट में दर्द महसूस होता है, तो आप केसर का पानी पी सकते हैं। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से केसर का पानी पीना सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।