1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पानी में शहद के साथ इस एक चीज को मिलाकर पी जाएं, पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

पानी में शहद के साथ इस एक चीज को मिलाकर पी जाएं, पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 11, 2025 07:02 am IST,  Updated : May 11, 2025 07:02 am IST

अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको पानी में शहद और काली मिर्च पाउडर को मिक्स करके कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए।

वेट लॉस ड्रिंक- India TV Hindi
वेट लॉस ड्रिंक Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ एक्सरसाइज की मदद से वजन घटाया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और खान-पान दोनों बेहद जरूरी फैक्टर्स होते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।

शहद-काली मिर्च वाला पानी

शहद और काली मिर्च, दोनों को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप शहद और काली मिर्च वाले पानी को रेगुलरली कंज्यूम करते हैं, तो आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और काली मिर्च वाला पानी पीकर वेट लूज किया जा सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

मोटापे से छुटकारा पाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी आप शहद और काली मिर्च वाले पानी का सेवन कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

बेहद आसान रेसिपी

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लीजिए। अब इस एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को कंज्यूम करना चाहिए। इस ड्रिंक में मौजूद तत्व आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।