1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट जरूर खाएं ये 5 चीजें, 60 साल तक सेहत पर नहीं आएगी कोई आंच

सुबह खाली पेट जरूर खाएं ये 5 चीजें, 60 साल तक सेहत पर नहीं आएगी कोई आंच

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 28, 2024 06:20 pm IST,  Updated : May 28, 2024 06:20 pm IST

Morning Healthy Food: सुबह उठते ही हेल्दी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे और बीमारियां शरीर से दूर रहेंगी। जानिए ऐसी 5 चीजें जो सुबह उठकर जरूर खानी चाहिए?

Morning Food- India TV Hindi
Morning Food Image Source : FREEPIK

सुबह उठकर आप सबसे पहले क्या खाते हैं ये आपके पूरे दिन को प्रभावित करता है। सुबह ऐसी हेल्दी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे आपके शरीर को सही पोषण मिले। सुबह खाने में कुछ ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज हो और शरीर में फैट जमा नहीं हो। हालांकि इसके साथ बैलेंस डाइट भी जरूरी है। आपको दिन की शुरूआत में ही इन 5 हेल्दी चीजों का सेवन कर लेना चाहिए। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। आइये जानते हैं दिन की शुरुआत कौन सी चीजों के साथ करनी चाहिएय़

सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें

  1. गुनगुना पानी- सुबह उठने के बाद सबसे पहले आपको 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर बनता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता जो वजन घटाने में मदद करता है। स्किन के लिए भी गुनगुना पानी काफी फायदेमंद है। आप चाहें तो पानी में शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है।

  2. हर्बल टी- अगर आपको सुबह उठने के बाद चाय पीने का मन रहता है तो दूध वाली चाय पीना छोड़ दें। उठने के कुछ देर बाद आप एक हर्बल टी लें। आप चाहें तो ताजा तुलसी के पत्तों या फिर कुछ हर्ब्स से घर में फ्रेश हर्बल टी बना सकते हैं। इससे पाचन अच्छा होगा, मेटाबॉलिज्म तेज, इम्यूनिटी मजबूत और तनाव दूर होगा।

  3. चना, किशमिश और मूंग- सुबह आपको प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार लेना चाहिए। आप रात में चना, किशमिश और मूंग को भिगो दें और सुबह खा लें। इससे आपको एनर्जी, प्रोटीन और विटामिन मिलेंगे। चना, मूंग और किशमिश खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगेगी और ये सुपर हेल्दी फूड है।

  4. छुहारा- सुबह नाश्ते में 2 भीगे हुए छुहारा जरूर शामिल करें। रोजाना खाली पेट छुहारे खाने से ढेरों फायदे मिलते हैं। इससे शरीर को विटामिन सी, फाइबर और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं। छुहारा खाने से पाचन संबंधित दिक्कतें दूर होती हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए रोज छुहारा खाना चाहिए।

  5. पपीता- अगर आपको नाश्ते में कुछ फल पसंद है तो इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है पपीता। खाली पेट पपीता खाने से पेट हेल्दी रहता है। पाचन में मदद मिलती है। पपीता में पेपेन नामक एक एंजाइम होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। सुबह पपीता खाने से अपच, एसिडिटी और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।