1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिन में खा लें ये हरे रंग का फल, सुबह मिनटों में साफ हो जाएगा पेट, कब्ज और बवासीर में है सबसे असरदार

दिन में खा लें ये हरे रंग का फल, सुबह मिनटों में साफ हो जाएगा पेट, कब्ज और बवासीर में है सबसे असरदार

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 04, 2024 10:53 am IST,  Updated : Dec 04, 2024 11:06 am IST

Fruit For Constipation: सुबह उठकर अगर ठीक से पेट साफ न हो तो दिनभर गैस, एसिडिटी और कई दूसरी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। कब्ज और बवासीर की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों को रोजाना ये 1 फल जरूर खाना चाहिए। इसे खाते ही सुबह मिनटों में पेट साफ हो जाएगा।

कब्ज दूर करने वाला फल- India TV Hindi
कब्ज दूर करने वाला फल Image Source : FREEPIK

गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में गर्म चीजों का सेवन ज्यादा करने और कम पानी पीने का कारण कब्ज, गैस, एसिडिटी और बदहजमी से लोग परेशान रहते हैं। कई बार घंटो पॉट पर बैठे रहने के बाद भी पेट ठीक से साफ नहीं होता। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या रहती है। कब्ज या बवासीर के मरीज हैं तो डाइट में इस एक फल को जरूर शामिल करें। इसे दिन में 1 बार खाने से ही अगर दिन आपको पेट एकदम साफ हो जाएगा। फाइबर से भरपू ये फल सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। जानिए कब्ज से राहत पाने के लिए कौन से फल का सेवन करना चाहिए?

कब्ज दूर करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करने का दम इस फल में है। सर्दियों में आने वाले हरे और हल्के पीले रंग के अमरूद कब्ज और बवासीर में फायदेमंद फल माना जाता है। अमरूद खाने से सुबह मिनटों में पेट साफ हो जाता है। अमरूद को पेट और पाचन के लिए बहुत ही अच्छा फल माना गया है। अगर आप रोजाना 1 अमरूद दिन में खाते हैं तो कब्ज की समस्या हमेशा दूर रहेगी। फाइबर से भरपूर अमरूद बवासीर में सबसे असरदार फल माना गया है।

कब्ज में सबसे फायदेमंद फल कौन सा है?

दिन में किसी भी वक्त एक पका अमरूद जरूर खाएं। आप अमरूद को हल्का काला नमक लगाकर भी खा सकते हैं। इससे अमरूद का स्वाद काफी बढ़ जाता है। अमरूद को पाचक माना जाता है। इसलिए जिनका पेट साफ नहीं होता उन्हें अमरूद जरूर खाना चाहिए। हल्का पका अमरूद खाने से ज्यादा लाभ होगा।

अमरूद खाने के फायदे

कहा जाता है कि अमरूद में सेब से भी ज्यादा गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में अमरूद सबसे गुणकारी फल माना जाता है। अमरूद में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आयरन की कमी होने पर अमरूद का सेवन करना चाहिए। अमरूद में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। लो कैलोरी होने के कारण अमरूद वजन घटाने में भी मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अमरूद बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।