1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ट्रेडमिल पर रनिंग करना या पार्क में दौड़ना, जानिए आपकी सेहत और वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

ट्रेडमिल पर रनिंग करना या पार्क में दौड़ना, जानिए आपकी सेहत और वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 03, 2024 08:10 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 08:11 am IST

Treadmill Or Park What Is Best For Walk: आजकल लोगों में जिम जाने का क्रेज काफी बढ़ गया है। जिम में ट्रेडमिल पर रनिंग करना कुछ लोगों को पसंद होता है। वहीं कुछ लोग पार्क में वॉक करना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। जानिए वजन घटाने के लिए ट्रेडमिल पर दौड़ना या फिर पार्क में वॉक करना, क्या है ज्यादा फायदेमंद?

पार्क या ट्रेडमिल, कहां दौड़ना फायदेमंद है- India TV Hindi
पार्क या ट्रेडमिल, कहां दौड़ना फायदेमंद है Image Source : FREEPIK

वजन घटाने के लिए सबसे असरदार व्यायाम माना जाता है वॉक करना। आप इसे आसानी से लंबे समय तक कर सकते हैं। रोजाना वॉक, रनिंग या जॉगिंग करने से तेजी से वजन कम होता है और आपकी सेहत में भी सुधार आता है। आजकल लोग पार्क की बजाय जिम में जाकर घंटों ट्रेडमिल पर रनिंग करते हैं। हालांकि ट्रेडमिल पर ज्यादा चलना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है। आइये जानते हैं कि क्या आपको ट्रेडमिल पर वॉक करनी चाहिए या बाहर खुल मैदान या पार्क में टहलना चाहिए? दोनों के फायदे और नुकसान क्या हैं और आपको कौन सा विकल्प चुनना चाहिए?

ट्रेडमिल पर वॉक करने के फायदे

  • कंट्रोल टेंपरेचर- ट्रेडमिल पर वॉक करना इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि यहां न ज्यादा गर्मी होती और न ही ठंड का पता चलता है। एसी और बंद हॉल में एक्सरसाइज करना आपके लिए आसान हो सकता है। इससे आप अपने फिटनेस लेवल को अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं।

  • मौसम का नहीं होता असर- कई बार लोग बहुत गर्मी, ज्यादा ठंड या बारिश में बाहर पार्क में वॉक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जिम में कुछ समय ट्रेडमिल पर आसानी से दौड़ा जा सकता है। यहां आप बिना किसी रुकावट के आसानी से एक्सरसाइज कर सकते हैं।

  • समय की कोई पाबंदी नहीं- ट्रेडमिल पर आप अपने हिसाब से कभी भी रनिंग या वॉक कर सकते हैं। इसके लिए किसी समय की पाबंदी नहीं है। हालांकि पार्क में आप सुबह शाम ही वॉक करने के लिए बंध जाते हैं।

ट्रेडमिल पर वॉक करने के नुकसान

कई बार ट्रेडमिल पर वॉक करना थोड़ा बोरियत भरा हो सकता है। ज्यादा देर ट्रेडमिल पर रनिंग करने से घुटनों पर असर पड़ता है। ट्रेडमिल पर एक चिकनी, सपाट सतह होती है जिसे घुटनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए 15-20 मिनट से ज्यादा ट्रेडमिल पर वॉक न करें।

पार्क या मैदान में वॉक करने के फायदे

  • नेचुरल वातावरण- खुले में पार्क या मैदान में वॉक करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। घास, बजरी और पहाड़ियों जैसी जगहों पर वॉक करने से मसल्स और ज्यादा एक्टिव होती है जिससे तेजी से वजन कम होता है।

  • मेंटल हेल्थ में सुधार- बाहर खुले में वॉक करने से आप प्रकृति के बीज और खुली हवा में टहलते हैं। इसेस आपका मूड बेहतर बनता है। पार्क में वॉक से तनाव कम होता है और मेंटल हेल्थ में सुधार आता है। जो आपको वेट लॉस में भी मदद करता है।

  • विटामिन डी मिलता है- सुबह अगर आप खुले में वॉक करते हैं तो कहीं न कहीं धूप के संपर्क में भी आते हैं। जिससे शरीर को नेचुरली विटामिन डी मिलता है। इससे अलावा ताजा हवा और प्रकृति की आवाजें आपके मन को खुश बनाती हैं।

पार्क या मैदान में वॉक करने के नुकसान

खुले में वॉक करने पर कई बार मौसम आपकी एक्टिविटी में बाधा बनता है। जिससे आप लगातार व्यायाम नहीं कर पाते हैं। कई बार पार्क, रोड या दूसरे मैदानों में सेफ्टी से जुड़े मुद्दे भी सामने आते हैं जैसे सड़क पर वाहनों से असुरक्षा, कहीं गड्ढा या फिर पानी से फिसलन, कई बार रौशनी कम होती है। इसके अलावा मौसम भी मुश्किलें पैदा करता है।

वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर ऑप्शन

वजन घटाने के लिए ट्रेडमिल और आउटडोर वॉकिंग दोनों असरदार साबित होते हैं। क्योंकि दोनों तरीके से आप अच्छी कैलोरी बर्न करते हैं। वॉक से हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। आपको इसे बनाए रखना ज्यादा जरूरी है। आप सुहाने मौसम में पार्क में रनिंग और वॉक करें, लेकिन जब मौसम खराब हो तो ट्रेडमिल का सहारा लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।