1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Powerfood: डॉक्टरों द्वारा मान्यताप्राप्त सुपरफूड है ये फल, कण-कण में है कई विटामिन और मिनरल्स

Powerfood: डॉक्टरों द्वारा मान्यताप्राप्त सुपरफूड है ये फल, कण-कण में है कई विटामिन और मिनरल्स

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 23, 2023 01:30 pm IST,  Updated : Dec 23, 2023 01:30 pm IST

सेब खाने के फायदे: सर्दियां यानी सेब का मौसम। दरअसल, सर्दियों में बाजार सेब से भरा होता है। लेकिन, बहुत सारे लोग सेब खाने से बचते हैं, जबकि लोगों को ये समझना चाहिए कि डॉक्टर भी इस फल को खाने की सलाह देते हैं। आइए, जानते हैं इन्हें खाने पर सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं।

apple benefits- India TV Hindi
apple benefits Image Source : SOCIAL

सेब खाने के फायदे: सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा मौसमी इंफेक्शन का डर होता है और इसी डर को दूर कर सकता है सेब। दरअसल, सेब में विटामिन सी और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इतना ही नहीं, इनमें पाए जाने वाले एंजाइम्स की भी अपनी खास बात होती है। तभी तो डॉक्टर भी इस फल को खाने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्यों और किन-किन गुणों की भरमार है ये सुपरफूड। जानते हैं आज सेब के बारे में सबकुछ (apple benefits for health)। पर सबसे पहले ये कि रोज 1 सेब खाना कैसे डॉक्टरों को हमसे दूर रखता है।

रोज 1 सेब खाना कैसे डॉक्टरों को दूर रखता है-Why apple keeps doctor away?

1. अत्यधिक पौष्टिक है सेब

सेब के कई फायदे हैं। सेब अन्य आवश्यक तत्वों के अलावा फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत हैं। विशेष रूप से, विटामिन सी रोग पैदा करने वाले मुक्त कणों और अन्य विषाक्त पदार्थों से लड़ने के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। सेब में क्वेरसेटिन, कैफिक एसिड और एपिकैटेचिन सहित एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।

कैसे खत्म होंगे पिंपल्स? स्वामी रामदेव से जानें सर्दियों में स्किन और बालों की समस्याओं का हल

2. ब्रेन के लिए फायदेमंद

सेब खाने से ऑक्सीडेटिव तनाव कम करने और मानसिक रूप से शांत होने में मदद मिलती है। ये ब्रेन सेल्स की एजिंग को कम करता है और डिप्रेशन से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा ये ब्रेन के लिए एनर्जी बूस्टर है। 

3. दिल के लिए अच्छा

सेब खाने से हृदय रोग सहित कई पुरानी बीमारियों के विकसित होने की संभावना कम हो सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि सेब में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो सूजन को कम करने और हृदय स्वास्थ्य की रक्षा करने में मददगार साबित होते हैं।

apple benefits for health
Image Source : SOCIALapple benefits for health

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद

सेब बोन डेंसिटी को बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है। ये आपके शरीर में फाइबर, विटामिन और दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को बढ़ावा देता है जो कि शरीर में सूजन कम करते हैं और हड्डियों में दर्द से बचाते हैं। 

ठंडा या गर्म, सर्दियों में वॉक करने के बाद कौन सा पानी पीना चाहिए? जानें

 
5. कैंसर से बचाव में मददगार

सेब में फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये वो दो पदार् हैंथ जो कैंसर के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। सेब का अधिक सेवन फेफड़ों के कैंसर होने की कम संभावना से जुड़ा था। इसके अलावा ज्यादा सेब खाने से अस्थमा होने की संभावना कम हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।