1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डॉक्टर हमेशा जीभ की जांच क्यों करते हैं? समझें इसके पीछे का साइंस

डॉक्टर हमेशा जीभ की जांच क्यों करते हैं? समझें इसके पीछे का साइंस

 Published : Jun 10, 2023 01:48 pm IST,  Updated : Jun 10, 2023 01:49 pm IST

जिस प्रकार पेशाब के रंग में होने वाले बदलाव से शरीर की कई बीमारियों का पता चलता है, उसी प्रकार से जीभ में होने वाले बदलावों (tongue color changes) से डॉक्टर बीमारी के बारे में पता करते हैं।

tongue colour- India TV Hindi
Why do doctors always examine the tongue Image Source : FREEPIK

हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों के शुरुआती लक्षण पहले से ही शरीर के कई अंगो पर दिखने लगते हैं। जब भी बीमार होने पर आप डॉक्टर को दिखाने जाते हों तो वहां डॉक्टर सबसे पहले जीभ चेक करता है और फिर बाकी चीजें। डॉक्टर सबसे पहले जीभ क्यों चेक करते हैं? अगर ये सवाल आपके मन में उठता है तो इसका जवाब हम आपको बताने वाले हैं। दरअसल, जीभ को देखकर डॉक्टर इस बात का पता लगा लेते हैं कि आपके शरीर में कौन की बीमारी की शुरुआत हो रही है। जीभ में दिखने वाले बदलावों से पता चल जाता है कि आप किस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

जीभ से बीमारी की पहचान कैसे करें? (what color tongue indicates disease)

जीभ सफेद होने का क्या कारण है? (What does a white tongue indicate)

जीभ का कलर सफेद दिखे या जीभ पर सफेद धब्बे दिखें तो यह यीष्ट इंफेक्शन (Yeast infection) का साइन हो सकता है। इसके अलावा जो लोग जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं उन लोगों की जीभ भी अक्सर सफेद हो जाती है। जीभ अगर हल्की सफेद है तो यह एनीमिया का लक्षण भी हो सकता है।

जीभ पर काला धब्बा होने का क्या कारण है? (What is the reason for black spot on tongue)

कई बार ऐसा देखा गया है कि लोगों की जीभ पर काले धब्बे हो जाते हैं। ऐसा गले में बैक्टीरिया या फंगस इंफेक्शन के कारण हो सकता है, इसके अलावा अगर आपने ज्यादा आयरन की टेबलेट खाई हैं तो भी जीभ का रंग काला दिखाई देने लगता है। 

जीभ का रंग लाल होना

जीभ का रंग गुलाबी से अगर लाल हो जाए तो यह शरीर में विटामिन बी 12 की कमी का संकेत होता है। इसके अलावा कई बार इंफेक्शन और बुखार आने के कारण भी जीभ का रंग लाल हो जाता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: भारत में 35.5 प्रतिशत लोग हैं High BP के शिकार, कहीं आप में भी तो नहीं दिख रहे ये 10 लक्षण, तुरंत करें जांच

प्री डायबिटीज वाले हो जाएं सावधान! लाइफस्टाइल में नहीं किए ये 5 बदलाव तो Diabetes के हो जाएंगे परमानेंट शिकार

सफर के बीच में आने लगे उल्टी तो करें ये 5 उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।