1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार मिसकैरेज क्यों होता है, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया गर्भपात रोकने के लिए किन बातों का ख्याल रखना है जरूरी

बार-बार मिसकैरेज क्यों होता है, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया गर्भपात रोकने के लिए किन बातों का ख्याल रखना है जरूरी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 06, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 12:42 pm IST

Miscarriage Causes: बार-बार गर्भपात होने का मतलब ये नहीं कि आप गर्भधारण नहीं कर सकती हैं। बल्कि आपको इसके पीछे का सही कारण जानने की जरूरत है। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया मिसकैरेज क्यों होता है और इससे कैसे बच सकते हैं?

गर्भपात के कारण- India TV Hindi
गर्भपात के कारण Image Source : FREEPIK

हर महिला के लिए मां बनना सौभाग्य की बात होती है लेकिन किसी वजह से अगर यह ख्वाहिश अधूरी रह जाए तो दिल और उम्मीद दोनों टूट जाती हैं। खासतौर से जब बार बार प्रेगनेंट होने के बाद किसी वजह से मिसकैरेज यानि गर्भपात हो जाता है तो महिलाओं को न केवल शारीरिक नुकसान होता है बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी गहरी चोट लगती है। भावनात्मक रूप से यह सदमा कई बार इतना गहरा होता है कि महिलाएं डिप्रेशन का शिकार हो जाती है और इससे बाहर निकल पाना बहुत मुश्किल होता है। 

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि बार बार गर्भपात होना आपकी खुशियों का अंत नहीं है इसलिए घबराएं नहीं बल्कि धैर्य रखें। आयुर्वेदिक इलाज से हॉर्मोन्स को संतुलित करके और शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आपकी इस समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। 

गर्भपात के कारण (Miscarage Reason Causes)

हालांकि इसके लिए आपको पहले ये समझना होगा कि मिसकैरेज के कारण क्या हैं। मिसकैरेज होने के अलग-अलग महिलाओं में अलग कारण हो सकते हैं इसलिए किसी भी नतीजे तक पहुंचने से पहले अच्छी तरह जांच करवाना बहुत जरूरी है।

ब्लड और हॉर्मोन टेस्ट कराएं

यह टेस्ट जरुरी है क्योंकि कई बार गर्भपात असंतुलित इंसुलिन लेवल, प्रोजेस्टेरोन या थायरॉइड के कारण भी हो सकता है।  थायरॉइड या डायबिटीज़ होने पर नियमित जांच कराना बहुत जरुरी है क्योंकि इससे मिसकैरेज का खतरा काफी बढ़ जाता है। हेल्थी प्रेगनेंसी के लिए आपके गर्भाशय का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है अगर उसमे किसी प्रकार का इन्फेक्शन, फाइब्रॉइड या पोलिप्स है तो उससे भी बार बार गर्भपात हो सकता है। इसलिए समय समय पर अल्ट्रासाउंड कराते रहें। 

आनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

कई बार गर्भपात का कारण अनुवांशिक भी होता है इसलिए जरुरी है कि आप इसका भी टेस्ट करा लें। आयुर्वेद के अनुसार, गर्भाशय की कमजोरी की वजह से भी बार-बार गर्भपात हो सकता है इसलिए संतुलन बनाए रखना बहुत जरुरी है। आयुर्वेदिक इलाज से आपके गर्भाशय को मजबूत बनाया जा सकता है। जिससे महिला प्रेगनेंट होने के बाद हेल्दी बच्चे को जन्म दे सके।

मिसकैरेज से बचने के लिए क्या खाएं

इसके लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है। भावनात्मक संतुलन, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति होने पर ही आप हेल्थी प्रेगनेंसी महसूस कर सकते हैं। अपनी डाइट में कैल्शियम, आयरन और फॉलिक एसिड से भरपूर चीजें ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। इस दौरान ज्यादा स्ट्रेस न लें और पॉजिटिव सोच रखें। रात को जल्दी सोने की आदत बनाएं और शराब, सिगरेट जैसी नशीली चीजों से एकदम दूर रहें। सही सलाह और इलाज से आप कई बार हो चुके मिसकैरेज के बाद भी एक हेल्दी प्रेगनेंसी पा सकते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।