1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किसी अमृत से कम नहीं है ये Superfood, पूरे शरीर का कायाकल्प करने का दम रखता है

किसी अमृत से कम नहीं है ये Superfood, पूरे शरीर का कायाकल्प करने का दम रखता है

 Published : Nov 10, 2023 05:04 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 05:04 pm IST

कार्तिक का महीना चल रहा है और इस महीने को आंवले के लिए खास माना जाता है। पर बहुत से लोगों को नहीं पता कि इस फल को अमृतफल कहा जाता है क्योंकि ये शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। तो, जानते हैं आंवला कैसे एक सुपरफूड है और इसका सेवन क्यों आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है।

 amla benefits for health- India TV Hindi
amla benefits for health Image Source : SOCIAL

कार्तिक का महीना बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस महीने को लोग सेहत से जुड़ा हुआ मानते हैं। इसी कड़ी में आंवले के फल को खास माना जाता है जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। दरअसल, इस फल को सुपरफूड कहा जाता है जिसका सेवन करना शरीर में कई समस्याओं से बचा सकता है। लेकिन, सोचने वाली बात ये है कि इस सुपरफूड क्यों कहते हैं और इसमें ऐसा क्या है जो कि पूरे शरीर के लिए काम आ सकती है। तो, जानते हैं शरीर के लिए आंवला के फायदे (amla benefits for health)

किसी अमृत से कम नहीं है ये Superfood

1. इतने विटामिन और खनिजों का घर

आंवला में विटामिन ए, विटामिन बी1 और विटामिन सी है। इसके अलावा इसमें जिंक, आयरन और कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो कि आप कई प्रकार से सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। ये न सिर्फ हार्मोनल हेल्थ को सही करता है बल्कि, ये दिल, आंत पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है। तो, बस इन तमाम वजहों से आपको आंवला का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ये तमाम तत्व स्किन और बालों की समस्याओं के लिए फायदेमंद है। 

खतरनाक हो सकता है लिवर की गर्मी बढ़ना, लक्षण जान हो सकती है आपको घबराहट!

2.  इम्यूनिटी बूस्टर है आंवला

आंवला इम्यूनिटी फूड है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो कि आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। ये आपके इम्यून टी सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर को तमाम रोगों से लड़की ताकत देता है। इससे मौसम बदलने पर भी आप इन बीमारियों के शिकार नहीं होंगे। तो, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको रोजाना एक आंवला खाना चाहिए। 

 amla benefits
Image Source : SOCIAL amla benefits

खाना बनाने के लिए कौन सा तेल है सबसे अच्छा, खरीदते वक्त जरूर चेक कर लें ये चीजें

3. कई बीमारियों में फायदेमंद आंवला

आंवले की खास बात ये है कि इसका सेवन डायबिटीज, हाई बीपी समेत कई बीमारियों से से बचाव में मदद करता है। इसका विटामिन सी धमनियों के लिए एक स्क्रब की तरह काम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। ये खून को पतला करता है, साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा जिनको स्किन और लिवर आदि से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी आंवला एक सुपरफूड है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।