1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खतरनाक हो सकता है लिवर की गर्मी बढ़ना, लक्षण जान हो सकती है आपको घबराहट!

खतरनाक हो सकता है लिवर की गर्मी बढ़ना, लक्षण जान हो सकती है आपको घबराहट!

 Published : Nov 10, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 02:05 pm IST

लिवर के एक ऐसा अंग है जो कि शरीर में मेटाबोलिज्म ठीक करने में मददगार है। साथ ही ये बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस में मददगार है और तमाम विटामिन के स्टॉरेज और इनके काम काज को बेहतर बनाने में इसकी एक बड़ी भूमिका है। ऐसे में जब लिवर की गर्मी बढ़ जाती है तो इसके क्या लक्षण नजर आते हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

liver heats up symptoms- India TV Hindi
liver heats up symptoms Image Source : SOCIAL

लिवर एक ऐसा अंग है जो कि बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। इस अंग की खास बात ये है कि ये मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ शरीर में न्यूट्रीएंट्स के अवशोषण को बढ़ाता है। लेकिन, तब क्या जब इस अंग का काम काज प्रभावित हो जाए। दरअसल लिवर से जुड़ी एक आम दिक्कत है लिवर में गर्मी बढ़ जाना है। ये असल में वो स्टेज है जो कि फैटी लिवर से पहले होता है। दरअसल, ज्यादा तेल-मसालों वाले फूड्स का सेवन, स्ट्रेस, नींद की कमी, पानी की कमी और गलत समय पर खान-पान इस समस्या को तेजी से बढ़ाती है। इसके अलावा कई बार कुछ दवाइयों और जड़ी बूटियों की वजह से भी लिवर की गर्मी बढ़ने (liver heats up) लगती है।  इस स्थिति में शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। तो, क्या हैं ये लक्षण जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

लिवर की गर्मी के लक्षण-liver ki garmi ke lakshan in hindi 

1. जीभ पर चक्कतों का होना

लिवर की गर्मी बढ़ने से जीभ पर चक्कते हो जाते हैं। ये पीले-सफेद रंग के धब्बेदार चक्कतों के रूप में नजर आते हैं जैसे मुंह में छाले हों। ये बहुत दर्दनाक होता है और कई बार तो लोगों को खाने-पीने में भी दिक्कत होने लगती है। तो, अगर आपको हर कुछ दिनों पर लिवर में छाले हो रहे हों तो सतर्क हो जाएं क्योंकि ये लिवर में गर्मी का लक्षण है। 

National Ayurveda Day 2023: आयुर्वेद में छुपा है सेहत का खजाना, मान लें ये 6 नियम नहीं पड़ेगे बीमार

2. बॉडी एक्ने का होना

लिवर की गंदगी जब इसका ताप बढ़ाती है तो शरीर में ये गर्मी बाहर की ओर निकलकर दिखने लगता है। ये चेहरे पर ही नहीं बल्कि, पीठ पर भी नजर आने लगता है। ऐसी स्थिति में पूरा शरीर इसका शिकार हो जाता है और ये दाने आपकी पीठ, चेहरा और जांघ पर भी नजर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी ये है कि लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाएं। 

body acne
Image Source : SOCIALbody acne

आधी रात को टूटती है नींद तो हो जाएं सावधान! प्रदूषण से हो रही है नींद की समस्या, बाबा रामदेव से जानें उपाय

3. मुंह से बदबू और मल का रंग बदल जाना

मुंह से बदबू अगर लगातार आ रही है तो ये लिवर से जुड़ी गर्मी की वजह से हो सकती है। इसके अलावा ये मल का रंग बदलना भी लिवर में गंदगी जमा होने का ही लक्षण है। तो, अगर शरीर में ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो सेचत रहें। क्योंकि लंबे समय में ये आपके पूरे लिवर को डैमेज कर सकती है और किसी गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।