1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में दूध पीकर क्यों नहीं सोना चाहिए, जान लीजिए साइड इफेक्ट्स

रात में दूध पीकर क्यों नहीं सोना चाहिए, जान लीजिए साइड इफेक्ट्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 05, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 11:15 pm IST

क्या आप जानते हैं कि रात में सोने से पहले दूध पीने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए।

सोने से पहले दूध पीने के नुकसान- India TV Hindi
सोने से पहले दूध पीने के नुकसान Image Source : FREEPIK

पोषक तत्वों से भरपूर दूध आपकी सेहत के लिए तभी फायदेमंद साबित हो सकता है, जब आप सही मात्रा में और सही तरीके से दूध का सेवन करें। कुछ लोग रात में सोने से पहले दूध पीते हैं लेकिन रात में दूध पीने की वजह से आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। अगर आप हर रोज रात में सोने से पहले दूध पीते हैं, तो आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है गट हेल्थ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात के समय दूध पीकर सोने के कारण आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में दूध पीने की वजह से बलगम की समस्या भी बढ़ सकती है।

बन सकते हैं मोटापे का शिकार

रात में सोने से पहले दूध पीने की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है और आप मोटापे का शिकार बन सकते हैं। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको रात के समय दूध नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा अगर आप अपनी डेंटल हेल्थ को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं, तो भी आपको सोने से पहले दूध पीने से बचना चाहिए।

डिस्टर्ब हो सकता है स्लीप साइकिल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप रात में दूध पीते हैं, तो आपका स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकता है। अगर आप साउंड स्लीप लेना चाहते हैं, तो आपको रात में दूध पीने की आदत को छोड़ देना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह के समय दूध पीना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।