1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में शकरकंद खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, डाइट में करें शामिल

सर्दियों में शकरकंद खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, डाइट में करें शामिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2021 07:55 am IST,  Updated : Jan 17, 2021 07:55 am IST

सर्दियों के मौसम में अक्सर हमारी भूख बढ़ जाती है। लेकिन, शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। जिससे वजन बढ़ना स्वाभाविक है। एक ऐसा फूड है जिसे खाने से आपका वेट कंट्रोल में रहेगा। आज हम आपको बताएंगे इस फूड के बारे में।

SWEET POTATO - India TV Hindi
SWEET POTATO  Image Source : INSTAGRAM/#SHAKARKAND

सर्दियों के मौसम में गरमागरम और स्वादिष्ट खाना सभी को पसंद होता है। लेकिन, हेल्थ कॉन्शियस लोगों को अपना मन मारना ही पड़ता है। क्योंकि खाने से पहले उन्हें दस बार सोचना पड़ता है कि ऐसा क्या खाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी भी हो। अगर आप अपने स्वाद से कॉम्प्रोमाइज किए बिना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डायट में शकरकंद को जरूर शामिल करें। आज हम आपको बताएंगे कि शकरकंद को डाइट में शामिल करने से वेट कंट्रोल कैसे रहेगा? 

ऐसे लोग कभी न करें चिया के बीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

पोषक तत्वों से भरपूर है शकरकंद

शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो एक ऐसा फूड है जिसमें पोषक तत्वों की भरमार है। इसे कॉर्बोहाइड्रेट, फाइबर और फैट फ्री कैलरी का पावरहाउस भी कहा जाता है।  इसलिए, आलू की जगह शकरकंद खाना एक बेहतर विकल्प है। 

SWEET POTATO
Image Source : INSTAGRAM/CRUMBLE_AND_GOBBLESWEET POTATO 

कई न्यूट्रिशनल वैल्यू से भरा है शकरकंद 

शकरकंद के न्यूट्रिशनल वैल्यूज की बात करें तो इसमें केवल 112 कैलरी होती है, जो कि इसे काफी सेहतमंद बनाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर की मात्रा एक बोल ओटमील से भी ज्यादा होती है जिससे की आपका पेट भी भर जाता है और आपका वेट कंट्रोल में रहता है। 

बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है शकरकंद  

शकरकंद में ग्लाइमेक्स इंडेक्स होता है जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज रखता है। साथ ही साथ वेट कंट्रोल में भी मदद करता है। जो लोग एक हेल्दी डायट प्लान कर रहे हों उनके लिए शकरकंद शरीर को हाइड्रेटेड रखता है क्योकिं इसमें पानी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।  

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं इन 4 आटों से बनी रोटियां, जरूर करें ट्राई

ठंड के मौसम में शकरकंद बाजार में बहुत आसानी से मिल जाता है। बहुत से लोग सब्जियों की जगह शकरकंद इसलिए इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसे बनाने में कम समय लगता है। इसे आप उबाल कर, स्टीम कर या बेक करके भी खा सकते हैं। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और वेट कंट्रोल करता है। आप शकरकंद की चाट बनाकर भी इसे खा सकते हैं। सर्दियों में इसे सूप के तौर पर भी लिया जा सकता है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।