1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Women's Day: 'मस्कुलर बॉडी सिर्फ मर्दों की नहीं होती', इन महिलाओं का फिटनेस देख यही कहोगे आप

Women's Day: 'मस्कुलर बॉडी सिर्फ मर्दों की नहीं होती', इन महिलाओं का फिटनेस देख यही कहोगे आप

 Published : Mar 07, 2022 06:50 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 12:08 pm IST

Women's Day 2022: आज कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में जानते हैं जो मस्कुलर बॉडी को लेकर लोगों का सोच बदल कर रख दीं। इनकी फिटनेस जर्नी कई मायनों में खास है। चलिए ऐसी महिला बॉडी बिल्डर्स से मिलते हैं।

Mahila bodybuilder India- India TV Hindi
भारत की एक महिला बॉडी बिल्डर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • ये भारत की फेमस मस्कुलर बॉडी हैं
  • इन महिलाओं की मस्कुलर बॉडी देख उड़ जाते हैं होश!
  • इन महिला बॉडी बिल्डर्स ने कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं

Female Bodybuilder In India: 'दंगल गर्ल' गीता फोगाट और बबीता फोगाट जब पहलवानी करने उतरीं तब उन्हें क्या कुछ ना सुनना पड़ा। अखाड़ा से लेकर मस्कुलर बॉडी बनाने तक... ये सिर्फ मर्दों तक ही सिमित माना गया। "महिलाओं के लिए ये सब चीजें बनी ही नहीं हैं", ऐसा बोला जाता था। मगर कुछ महिलाएं आईं और ऐसी दकियानूसी सोच को अपने मेहनत के दम पर चूर-चूर किया। यकीनन आज हम कुछ ऐसी ही मस्कुलर वीमन की बात करने वाले हैं जिनकी बॉडी बिल्डिंग देखकर होश उड़ जाएंगे!

भारती ये फीमेल बॉडी बिल्डर्स ने अपनी फिल्ड में कई अवार्ड भी हासिल किए और आज अपने जैसी हजारों-लाखों लड़कियों को इंस्पायर भी कर रही हैं। आज वीमेंस डे के मौके पर हम भारत की ऐसी ही कुछ महिला बॉडी बिल्डर के बारे में बात करेंगे-

LIVE: Women's Day 2022: राजकुमार की पोस्ट कर देगी इमोशनल, विद्या बालन-भूमि जैसे सेलेब्स ने लिखी ये बातें

याशमीन चौहान


याशमीन चौहान भारत की टॉप फीमेल बॉडी बिल्डर में से एक हैं। 40 वर्षीय याशमीन मुंबई में रहती हैं। याशमीन ने आईएफबीबी प्रो कार्ड (IFBB Pro Card) जीता है। वहीं वो मिस ओलंपिया 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- Women's Day 2022: भारत की इन आम महिलाओं ने रच डाला इतिहास, जिनपर बनीं बॉलीवुड मूवी

सोनाली स्वामी


भारत की सोनाली स्वामी एक इंटरनेशनल फिटनेस एथलीट हैं। यह एक प्रोफेशनल फिटनेस कोच और बॉडी बिल्डर भी हैं। सोनाली ने एशियन चैम्पियनशिप 2016, बॉडी पॉवर इंडिया जैसे कई सारी प्रतियोगिताओं में अवार्ड जीत चुकी हैं।

SaReGaMaPa 2022 Winner : जानिए 19 साल की Neelanjana Ray के बारे में सबकुछ

गीत सैनी


भारती की महिला बॉडी बिल्डर्स गीत सैनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इनकी मस्कुलर बॉडी से काफी प्रभावित हैं। हाल ही में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की रहने वाली गीता सैनी विनर रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।