1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 40 के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 4 चीजें, जवानी के दिन वापस लौट आएंगे

40 के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 4 चीजें, जवानी के दिन वापस लौट आएंगे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 02, 2023 11:56 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 11:56 am IST

Women Diet After 40: महिलाओं के शरीर में उम्र के हर पड़ाव में कई बदलाव आते हैं। 40 साल के बाद महिलाओं को एक बार फिर हार्मोंस के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। चेहरे से उम्र झलकने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इन 4 चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लें।

Superfood For Women- India TV Hindi
महिलाओं के लिए सुपरफूड Image Source : FREEPIK

बढ़ती उम्र के साथ हमें अपनी डाइट और लाइफस्टाल में बदलाव कर लेने चाहिए। खासतौर से महिलाओं को अपनी डाइट का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि 40 साल के बाद महिलाओं के शरीर में काफी हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं। जिसका असर उनकी सेहत पर भी होने लगता है। बढ़ती उम्र चेहरे पर दिखने लगती है। शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। अगर आप लंबे समय तक जवां रहना चाहती हैं और एजिंग को दूर करना चाहती हैं तो डाइट में इन 4 चीजों को जरूर शामिल कर लें।

  1. आंवला- महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए आंवला बहुत फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेदिक दवाओं में आंवला का इस्तेमाल किया जाता है। इसे चिर यौवन फल भी कहा जाता है। यानि आंवला खाने से आपकी बढ़ती उम्र थम जाती है। आंवला शरीर के तीनों दोषों को कंट्रोल करता है। इससे कब्ज, गैस, एसिडिटी और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आंवला खाने से त्वचा, बाल और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। एजिंग को कम करने के लिए आंवला कमाल का काम करता है।
  2. अशोका- अशोका एक आयुर्वेद टॉनिक है जिसे काफी हेल्दी माना जाता है। महिलाओं को के लिए अशोका बहुत फायदेमंद है। इससे फीमेल की फर्टाइल हेल्थ अच्छी रहती है। 40 की उम्र के बाद मेंस्ट्रुअल साइकिल को ठीक बनाए रखने में अशोका से मदद मिलती है। इससे मेनोपॉज के दौरान आने वाली परेशानियों को भी कम किया जा सकता है।
  3. शतावरी- ये महिलाओं के लिए एक जादुई जड़ी-बूटी की तरह काम करती है। महिलाओं के हार्मोन्स को बैंलेस करने में शतावरी मदद करती है। इससे दिमाग और शरीर काफी रिलैक्सिंग फील करता है। पीरियड्स, फर्टिलिटी और मेनोपॉज के दौरान शतावरी काफी फायदेमंद साबित होती है। 40 साल के बाद महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  4. मोरिंगा- सुपरफूड मोरिंग किसी वरदान से कम नहीं है। महिलाओं की सेहत के लिए मोरिंगा बहुत फायदेमंद माना गया है। मोरिंग में आयरन, कैल्शियम और भरपूर मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व एजिंग को कम करने में मदद करते हैं। मोरिंगा से वात और कफ को बैलेंस करने और वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। हड्डियों और जोड़ों के दर्द के लिए भी ये फायदेमंद होता है।

10 तरह का होता है नमक, जानिए सेहत के लिए कौन सा नमक है बेस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।